उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश के ओशो अद्वैत ने मात्र 6 वर्ष की आयु मे सभी 12 ज्योतिर्लिंग और 4 धाम की पवित्र यात्रा कार द्वारा कर रचा कीर्तिमान

​लखनऊ : सुशांत गोल्फ सिटी (अंसल एपीआई), लखनऊ निवासी मात्र 6 वर्ष 1 महीने के बालक ओशो अद्वैत ने सनातन धर्म के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों और 4 धामों की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है। माता तृप्ति पंडित और पिता संयोग कुमार राजपूत के सुपुत्र ओशो अद्वैत ने इतनी छोटी उम्र में यह कठिन और भक्तिमयी यात्रा पूरी कर सभी को अचंभित व प्रेरित किया है।

​ओशो अद्वैत की यह भक्ति यात्रा 06 मई 2023 को बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के साथ शुरू हुई थी, जो 22 अक्टूबर 2026 को बाबा केदारनाथ के दर्शन के साथ संपन्न हुई।

12 ज्योतिर्लिंग यात्रा का विवरण:
​काशी विश्वनाथ – 06 मई 2023
​ओंकारेश्वर – 16 नवंबर 2024
​महाकालेश्वर – 18 नवंबर 2024
​त्र्यंबकेश्वर – 11 मार्च 2025
​भीमाशंकर – 12 मार्च 2025
​घृष्णेश्वर – 13 मार्च 2025
​वैद्यनाथ – 08 जून 2025
​सोमनाथ – 24 जून 2025
​नागेश्वर – 26 जून 2025
​मल्लिकार्जुन – 11 अगस्त 2025
​रामेश्वरम – 13 अगस्त 2025
​केदारनाथ – 22 अक्टूबर 2026
​
4 धाम यात्रा का विवरण:
​द्वारका – 25 जून 2025
​रामेश्वरम – 13 अगस्त 2025
​जगन्नाथ पुरी – 28 अगस्त 2026
​बद्रीनाथ – 19 अक्टूबर 2026

उल्लेखनीय है कि ​इतनी अल्प आयु में दुर्गम पहाड़ियों और कठिन मौसम की परवाह किए बिना भगवान शिव और विष्णु के इन सभी परम पवित्र धामों के दर्शन करना ओशो अद्वैत की अद्भुत ईश्वर भक्ति और परिवार के दृढ संकल्प को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button