उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोक दल जनपद मिर्जापुर के द्वारा सदस्यता सभा का आयोजन किया गया

मिर्ज़ापुर । स्थानीय चौधरी चरण सिंह विशिष्ट निरीक्षण गृह सिविल लाइन, फतहाँ मिर्जापुर में राष्ट्रीय लोक दल जनपद मिर्जापुर के द्वारा सदस्यता सभा का आयोजन जिला अध्यक्ष शिव शंकर पांडेय की अध्यक्षता तथा सूर्य प्रताप सिंह पंचू पटेल के संचालन में किया गया।

सदस्यता सभा में बतौर मुख्य अतिथि पधारे युवा राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल ने रालोद में शामिल होने वाले सभी नये सदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुए पार्टी के सिद्धांत व विचारधारा तथा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह व चौधरी अजित सिंह के द्वारा किए गये जनहित के कार्यों से अवगत कराया।
रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी जी के वर्तमान राजनीती में एक बेदाग चेहरा बताते हुए उन्हें भविष्य की राजनीती का नायक बताया।
अध्यक्षता कर रहें जिलाध्यक्ष रालोद ने बताया कि राष्ट्रीय लोक दल आपके द्वारा कार्यक्रम का समापन 5 नंबर कों होना था। किन्तु, अब वह त्योहारों के बाद 10 नवंबर से 15 नवंबर के मध्य राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेताओं के उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम करके में संपन्न होगा।
आज रालोद की सदस्यता लेने वाले प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान गुड्डू भारतीय (धनीपत्ति), प्रसिद्ध लोक गायक राजा तिवारी, रामआसरे प्रजापति, राजेश यादव, आशीष चौहान, रवि शंकर दुबे, एडवोकेट कृष्ण कुमार बिन्द, जोखू लाल बिंद रामराज बिंद, सावित्री आदिवासी,  कालिंदी आदिवासी, आफताब आलम विक्की, विजय कुमार दुबे, सुरेश गुप्ता, राजू भाई, ननकू भाई के साथ दर्जनों समर्थक शामिल हुए।
इस अवसर पर रालोद जिला उपाध्यक्ष डॉ. महेश दत्त मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, महासचिव ठाकुर राकेश सिंह, नीरज दुबे, एड. राकेश पटेल, प्रभाकर सिंह पटेल, आदर्श पटेल, रोहित सिंह पटेल, विजय गुप्ता, नितेश सिंह पटेल दीपू, अखिलेश यादव, सद्दाम हुसैन आदि प्रमुख रूप से रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button