उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गहोई वैश्य समाज का दशहरा मिलन

मेधावी विद्यार्थियों और वरिष्ठजनों का सम्मान

लखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को गोमती नगर स्थित एफ्फिल क्लब में दशहरा मिलन समारोह, मेधावी छात्र एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गतिविधियों और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों से जोड़ने पर जोर दिया गया।

इस दौरान हाईस्कूल व इंटर में नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेधावी छात्र सम्मान प्रदान किया गया। अस्सी वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सदस्यों अथवा उनके माता-पिता को अति वरिष्ठ सम्मान दिया गया। वहीं, सौ वर्ष की आयु पूर्ण करने पर शांति गुप्ता को विशिष्ट वरिष्ठ नागरिक सम्मान प्रदान कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में महिलाओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया तथा बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और खेल आयोजित किए गए। अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा की सदस्यता के लिए नए पंजीकरण भी किए गए।

समाज के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता भावुक ने सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। अर्चना गुप्ता और रश्मि हूँका ने मंच संचालन किया। महामंत्री ज्ञानेंद्र कठिल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। वरिष्ठ सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए नई पीढ़ी को प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में संरक्षक रमेश मलैया, राष्ट्रीय मंत्री रविंद्र बड़ेरिया, जी.एस. गुप्ता, इंजीनियर आर.एस. गुप्ता, जी.डी. गेडा, प्रमोद पहारिया, सेवानिवृत्त आईएएस जे.पी. गुप्ता, सेवानिवृत्त आईएएस अनिल दमेले, सेवानिवृत्त पीसीएस गुरु प्रसाद गुप्ता, प्रो. दीपक नगरिया, एम.पी. वैश्य, राकेश रावत, संजय गुप्ता, शशि रावत, रविंद्र बड़ेरिया, अनिल नीखरा, दिनेश गुप्ता, सत्येंद्र बिजपुरिया, आलोक सेठ, राजीव गुप्ता, सुषमा पहारिया, विनय नौगरैया, अंकित गुप्ता और दिलीप गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button