उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऐशबाग मनोरंजन संस्थान में ‘डांडिया नाइट्स’ कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा कर्मचारी कल्याण एवं पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नवरात्रि के पावन अवसर पर ऐशबाग मनोरंजन संस्थान में ‘डांडिया नाइट्स उत्सव 2026’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल एवं अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन, लखनऊ श्रुति गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने परिवारजनों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ढोल-नगाड़ों की थाप पर पूरे परिसर में उत्साह, उमंग एवं हर्षाेल्लास का वातावरण देखने को मिला।

इस दौरान डांडिया नृत्य के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन सुश्री प्रिया पुरवार द्वारा किया गया।
मण्डल रेल प्रबंधक महोदय ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों में आपसी भाईचारा, टीम भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
इस अवसर पर अधिकारिगण, महिला कल्याण संगठन की सदस्याएॅ, कर्मचारिगण एवं रेल परिवार के सदस्यगण, मनोरंजन केंद्र ऐशबाग के पदाधिकारिगण उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button