उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विजयदशमी की रात्रि पर शिव नगरी, सेक्टर-17 नोएडा में भव्य जागरण एवं भंडारा का आयोजन

नोएडा । दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष रितू सिन्हा द्वारा शिव नगरी, सेक्टर-17 नोएडा में विजयदशमी की पावन रात्रि पर भव्य जागरण का आयोजन कराया गया। देर रात्रि तक चले इस जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी के भजनों का आनंद लिया और धर्म लाभ अर्जित किया।

आज प्रातः 7:00 बजे विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज गुप्ता, सीटू जिला सचिव  गंगेश्वर दत्त शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना की।

श्रीमती रितू सिन्हा ने कहा कि दीदी की रसोई ट्रस्ट आगे भी इस प्रकार के धार्मिक एवं जनसेवा के कार्य निरंतर करती रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button