उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर नवल किशोर टंडन ने मरीजों को बांटे फल,तीमारदारों को कराया भोजन

लखनऊ । पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी विचारधारा के प्रमुख स्तंभ स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि के अवसर पर समाजसेवी नवल किशोर टंडन ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल, गोमती नगर में श्रद्धांजलि अर्पित कर जरूरतमंद मरीजों और उनके तीमारदारों की सेवा की। इस दौरान उन्होंने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को फल वितरित किए गए, वहीं मरीजों के तीमारदारों को प्रसादम द्वारा संचालित भोजनालय में भोजन कराया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से नेताजी के विचारों, सामाजिक समानता और जनसेवा के संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जरूरतमंदों की सेवा को ही सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समाजसेवी नवल किशोर टंडन ने कहा कि आज हमारे समाज को नेताजी मुलायम सिंह यादव जी के सिद्धांतों और विचारों पर चलने की आवश्यकता है। वर्तमान समय में समाजवाद की सबसे अधिक जरूरत है। समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना, जरूरतमंदों की मदद करना और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाना ही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और सामाजिक एकता की भावना को बढ़ावा दिया जा सकता है। जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
कार्यक्रम में श्री अनिल पाठक ने कहा कि हम सभी को प्रत्येक वर्ष नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए, ताकि समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग का संदेश पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जरूरतमंदों को राहत देने के साथ-साथ समाज को सकारात्मक दिशा देने का भी कार्य करते हैं।
इस अवसर पर प्रसादम के संस्थापक विशाल सिंह, राजीव द्विवेदी,वामिक खान, पत्रकार संघ के महामंत्री अब्दुल वहीद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा के साथ नेताजी के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button