उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मेडिकल संस्था डौकपैट के सहयोग से दिल्ली भाजपा कार्यालय पर मेडिकल जांच कैम्प का आयोजन हुआ

विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों के स्वास्थ्य और कल्याण को नई दिशा दी है : बाँसुरी स्वराज

नई दिल्ली  : भाजपा द्वारा प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आज दिल्ली भाजपा कार्यालय पर मेडिकल संस्था “डोकपेट” के सहयोग से मेडिकल जांच कैम्प का आयोजन हुआ।

दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री  दर्शना जरदोश एवं सांसद एवं उत्तराखंड की सह प्रभारी  बाँसुरी स्वराज ने दिल्ली भाजपा के महामंत्री  विष्णु मित्तल एवं “डोकपेट” संयोजक डा. शंकर खत्री की उपस्थिती में दीप प्रज्वलन कर मेडिकल कैम्प का उद्घाटन किया और “डोकपेट” संस्था की सराहना की। प्रातः 11 से सांय 4 बजे तक चले मेडिकल कैम्प में 462 लोगों ने निशुल्क जांच सुविधाओं एवं डाक्टर परामर्श का लाभ उठाया।

दिल्ली जलबोर्ड उपाध्यक् सतीश उपाध्याय, विधायक  अनिल शर्मा, दिल्ली भाजपा पदाधिकारी प्रवीण शंकर कपूर,  कैलाश जैन,  संतोष ओझा,  अमित गुप्ता,  राजेश गुप्ता,  नरेश वशिष्ठ आदि ने भी कैम्प में सम्मिलित डाक्टरों से मिल कर उनके सामाजिक कार्य की सराहना की।

मेडिकल कैम्प में “डौकपैट” की ओर से चिकित्सक डा. बिभु आनंद बिस्वास, डा. अनुराग शर्मा, डा. क्षितिजा भकते, डा. दिव्या विरमानी, डा. दिपांश गुप्ता एवं डा. पूजा ठाकुर कतल ने अपनी मेडिकल टीमों सहित सहयोग दिया।

इस अवसर पर *श्रीमती दर्शना जरदोश* ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में इस मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लोगों की सेवा में उपस्थित है।

स्वास्थ्य सबसे बड़ी सेवा है, यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहेगा, तभी हम एक सशक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा जी और उनकी टीम के साथ आज इस सेवा कार्यक्रम में उपस्थित होकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का अवसर मिला है।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से मां भारती की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इस गौरवपूर्ण सफर को समर्पित करते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा द्वारा दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय के सामने आज हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया है।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने सदैव स्वास्थ्य और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है, चाहे जन औषधि केंद्रों का विस्तार हो, आयुष्मान भारत जैसी व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना हो, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाता है, या प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और माताओं की चिंता। विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों के स्वास्थ्य और कल्याण को नई दिशा दी है।

सुश्री  स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया गया, जिससे देश की माताओं और बहनों के स्वास्थ्य तथा सम्मान को मजबूती मिली है। इन्हीं जनकल्याणकारी नीतियों और प्रधानमंत्री जी के सेवा भाव से प्रेरणा लेते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा द्वारा “डोकपेट” के सहयोग से इस हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया है।

इस स्वास्थ्य शिविर में ब्लड टेस्ट, आंखों की जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही कैंसर विशेषज्ञ, हड्डी एवं स्पाइन तथा घुटने से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर भी लोगों की जांच और परामर्श के लिए उपस्थित हैं।

‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के भाव को आगे बढ़ाते हुए हम सभी से अपील करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित इस हेल्थ चेकअप कैंप में पहुंचकर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button