सम्पूर्ण भारतीय रेल के साथ-साथ लखनऊ मण्डल पर ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ अभियान का शुभारम्भ
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयन्ती के अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया

लखनऊ । रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार सम्पूर्ण भारतीय रेल के साथ-साथ लखनऊ मण्डल पर ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ अभियान का शुभारम्भ मण्डल रेल प्रबन्घक गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में लखनऊ जं. स्टेशन पर किया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयन्ती के अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी को ‘स्वच्छता शपथ’ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर एवं टेªनों में स्वच्छता बनाये रखने का दायित्व रेलकर्मियों के साथ ही रेल उपयोगकर्त्ताओं का भी है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी रेल कर्मियों को प्रेरित किया कि न सिर्फ स्वयं बल्कि अपने परिवार जनों को भी इस बात के लिए प्रतिबद्ध करेंगे कि वह भी स्वच्छता बनाये रखने में न सिर्फ सहयोग करेंगे बल्कि गंदगी फैलाने वालों को भी रोकेंगे। हमें अपने आसपास के परिवेश को सदैव स्वच्छ रखना होगा।
इसके उपरान्त 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक मनाये जा रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ के क्रम में अग्रवाल ने स्वच्छ पर्यावरण के अन्तर्गत पौधारोपण किया तथा स्वच्छता प्रभात फेरी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तदुपरान्त ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को उनके द्वारा सम्मानित किया गया तथा स्वच्छता के प्रति उनके योगदान के लिए उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम महेन्द्र सिंह ने किया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
तदुपरान्त में गौरव अग्रवाल ने अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा) भुवनेश सिंह, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन) नीतू एवं शाखाधिकारियों के साथ लखनऊ जं0 स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। इस अवसर पर लखनऊ मण्डल के समस्त शाखाधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



