उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा ने भारतीय सेना की सूर्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (GOC-in-C) के रुप में कार्यभार संभाला

लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा, एवीएसएम ने 1 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ में भारतीय सेना की सूर्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) का पद संभाला।

कमान संभालने के बाद, आर्मी कमांडर ने लखनऊ के स्मृतििका वॉर मेमोरियल पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और उनके साहस व सर्वोच्च बलिदान का सम्मान किया। इसके बाद, उन्होंने एक औपचारिक परेड में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण किया।

उन्होंने ऑपरेशनल तैयारी के उच्चतम मानकों को बनाए रखने, रणनीतिक प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाने और पूरे थिएटर में मल्टी-डोमेन क्षमताओं को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। आर्मी कमांडर ने सूर्य कमान की सभी रैंकों, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों, रक्षा नागरिक कर्मचारियों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा को 10 जून 1989 को इंडियन मिलिट्री एकेडमी से ग्रेनेडियर्स में कमीशन मिला था। तीन दशकों से अधिक लम्बे करियर में, उन्होंने कई कमांड और स्टाफ पदों पर काम किया है। उन्होंने अपने करियर में एक इन्फैंट्री बटालियन, इन्फैंट्री ब्रिगेड और इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली है। उन्होंने कमांडो स्कूल बेलगाम में इंस्ट्रक्टर और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में चीफ इंस्ट्रक्टर (आर्मी) के तौर पर भी काम किया। उन्होंने नेशनल सिक्योरिटी गार्ड में स्क्वाड्रन कमांडर और आर्मी वॉर कॉलेज की फैकल्टी ऑफ स्टडीज में कर्नल जनरल स्टाफ के तौर पर भी सेवाएं दीं।

लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नत होने के बाद, 9 जून 2023 को उन्होंने 1 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) के तौर पर कार्यभार संभाला और 17 जून 2025 को यह कमान छोड़ी। इसके बाद वे आर्मी हेडक्वार्टर में डायरेक्टर जनरल ऑफ ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स एंड स्ट्रैटेजिक मूवमेंट के तौर पर कार्यरत रहे।

शांतनु/द्वारिका/109/2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button