उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शिक्षक-स्नातक चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा लखनऊ महानगर ने कसी कमर

लखनऊ। शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव का मंगलवार को घोषणा होते ही भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी, अध्यक्षता भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने की।

लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत करने और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया ।उन्होंने बताया कि शिक्षक एवं स्नातक चुनाव के लिए 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक नामांकन होंगे तथा 23 अक्टूबर को मतदान होगा।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों पर पूरी गंभीरता से अमल किया जाएगा। लखनऊ महानगर के सभी विधानसभाओं के संयोजक, सह संयोजक एवं मंडल पर मंडल संयोजक, सह संयोजक बनाए जा चुके है। बूथ एवं वार्ड स्तर तक मतदाता संपर्क, सूची के सत्यापन और मतदान के दिन अधिकतम मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति पर भी चर्चा की। संगठन की मजबूत तैयारी और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से 23 अक्टूबर को दोनों प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित कर उन्हें विधान परिषद सदन भेजने का लक्ष्य है।

विधान परिषद सदस्य एवं स्नातक चुनाव प्रत्याशी ई अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव के लिए मतदाता सूची का बारीकी से अध्ययन किया जाए और किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। उन्होंने बताया कि छूटे हुए स्नातक मतदाताओं का नाम 24 सितंबर तक बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए स्नातक की मार्कशीट, एड्रेस प्रूफ और एक फोटो के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने वार्डवार मतदाता सूची तैयार करने, मतदाताओं को चिह्नित करने और प्रत्येक मतदाता का मतदान सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।

विधान परिषद सदस्य एवं शिक्षक चुनाव प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के हृदय में है और संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की सक्रियता है। उन्होंने कहा कि चुनाव क्षेत्र में लखनऊ, सीतापुर, प्रतापगढ़ सहित सात जिले शामिल हैं। पिछले चुनाव में लगभग 3700 से अधिक मतों से जीत मिली थी और इस बार उससे अधिक मतों के अंतर से विजय हासिल करने के लिए विद्यालयों से व्यापक संपर्क किया जाए तथा अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को संगठन से जोड़ा जाए।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, उपविजेता रजनीश गुप्ता, अंजनी श्रीवास्तव अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष नितिन मित्तल, अनूप बाजपेई और विजय भुर्जी, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, टिंकू सोनकर सहित मण्डल अध्यक्ष, चुनाव प्रभारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button