सांसद किशोरी लाल शर्मा की सतत पहल से NH-731 रेलवे क्रॉसिंग का चौड़ीकरण शुरू
अमेठी : अमेठी और गांधी परिवार का रिश्ता दशकों पुराना है। यह रिश्ता केवल चुनाव और राजनीति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विकास, सेवा, विश्वास और जनता की समस्याओं के समाधान की निरंतर कोशिशों से मजबूत हुआ है। इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अमेठी के सांसद श्री किशोरी लाल शर्मा जी क्षेत्र की जनता से जुड़े विषयों को लगातार संबंधित मंत्रालयों और विभागों तक पहुंचा रहे हैं। उनकी ऐसी ही सतत पहल अब एक महत्वपूर्ण जनसमस्या के समाधान के रूप में सामने आई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर कमरौली थाना क्षेत्र में इंडोरामा फर्टिलाइजर फैक्ट्री के निकट स्थित रेलवे क्रॉसिंग को फोर लेन के अनुरूप बनाए जाने का चौड़ीकरण कार्य अब धरातल पर प्रारंभ हो गया है। इस कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगमता मिलने, आवागमन बेहतर होने और सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर सांसद श्री किशोरी लाल शर्मा जी ने शुरुआत से ही लगातार पहल की। रेलवे क्रॉसिंग पर बढ़ते यातायात और फोर लेन के अनुरूप आवश्यक सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए उन्होंने संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों के समक्ष मामला उठाया और लगातार पत्राचार एवं पैरवी के माध्यम से इसकी प्रगति सुनिश्चित करने का प्रयास किया।
सांसद की पहल से समाधान तक पहुंचा मामला
03 जनवरी 2025 को सांसद श्री किशोरी लाल शर्मा जी ने रेलवे बैरियर को फोर लेन के अनुरूप बनाए जाने के संबंध में रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा।
इसके बाद 13 जनवरी 2025 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की ओर से सांसद जी के पत्र को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को भेजे जाने की जानकारी दी गई।
17 जनवरी 2025 को रेल मंत्री की ओर से मामले की विस्तृत जांच के लिए संबंधित निदेशालय को निर्देशित किए जाने की जानकारी सांसद जी को दी गई।
मामले में आगे बढ़ते हुए 31 दिसंबर 2025 को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से अवगत कराया गया कि रेलवे क्रॉसिंग के चौड़ीकरण के लिए NHAI द्वारा अनुमानित लागत की धनराशि रेलवे विभाग को जमा करा दी गई है। इसके साथ ही S&T Building at Gate एवं अन्य शुल्क से संबंधित प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई।
लगातार पत्राचार, विभागीय स्तर पर पैरवी और फॉलोअप के बाद सितंबर 2026 में रेलवे क्रॉसिंग के चौड़ीकरण का कार्य मौके पर प्रारंभ हो गया।
अमेठी के विकास के लिए लगातार सक्रिय हैं सांसद
सांसद श्री किशोरी लाल शर्मा जी की कार्यशैली में जनसमस्याओं को केवल उठाना ही नहीं, बल्कि उनके समाधान तक लगातार प्रयास करना प्रमुखता से शामिल है। रेलवे क्रॉसिंग का यह कार्य इसका एक उदाहरण है कि किस प्रकार स्थानीय समस्या को केंद्रीय मंत्रालयों तक पहुंचाकर उसके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा सकते हैं।
अमेठी के लोगों के साथ गांधी परिवार का भावनात्मक रिश्ता लंबे समय से रहा है।राजीव गांधी से लेकर राहुल गांधी तक गांधी परिवार ने अमेठी को अपने परिवार की तरह माना और यहां के विकास एवं जनता के हितों को प्राथमिकता दी। इसी विश्वास और सेवा की परंपरा से जुड़े सांसद किशोरी लाल शर्मा भी अमेठी की जनता के बीच लगातार सक्रिय दिखाई देते हैं।
अमेठी की जनता के लिए सड़क, रेलवे, बिजली, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाना और संबंधित विभागों से उसका समाधान कराने के लिए निरंतर प्रयास करना सांसद जी की सक्रियता को दर्शाता है।
NH-731 स्थित रेलवे क्रॉसिंग का चौड़ीकरण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में भी राहत की उम्मीद जगी है।
यह पहल इस बात का प्रमाण है कि अमेठी की जनता से जुड़ा कोई भी विषय छोटा नहीं है और उसके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं तो जनसमस्याएं विकास के कार्यों में बदल सकती हैं।



