भारतीय सर्वजन पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत हुए संदीप निषाद

देवरिया : गौरी बाजार (देवरिया/उत्तर प्रदेश) भारतीय सर्वजन पार्टी प्रधान कार्यालय गौरी बाजार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने भा.स.पा. जनपद महराजगंज के जिलाध्यक्ष पद पर संदीप निषाद को मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप निषाद, ग्राम बैसार खास, धानी बाजार, जिला महाराजगंज के निवासी हैं। उनकी पहचान एक मेहनती, ईमानदार और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक नेता के रूप में होती है। वह लंबे समय से सर्वजन, निषाद समाज पिछड़ा वर्ग के युवाओं के कल्याण, समाज सेवा, और गरीबों की मदद के लिए काम कर रहे हैं।
उनकी कार्यकुशलता और संगठनात्मक क्षमताओं को देखते हुए जिम्मेदारी दिया गया है। जिलाध्यक्ष 30 दिनों के अंदर कार्यसमिति को गठित कर कार्यवाही पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिए।
उक्त मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक निषाद, उच्चाधिकार प्राप्त समिति अध्यक्ष हरीशंकर निषाद, जिलाध्यक्ष दीपक कुमार निषाद, जिला महासचिव रामअवध पासवान, शिव रतन निषाद, सुनील कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, अशोक कनौजिया, विनोद तिवारी, चीनगुन निषाद, फिरोज अहमद, ओमप्रकाश निषाद, राजीव चौहान, रविंद्र यादव सहित अनेक लोगो ने बधाई दिए।


