उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कसौधन सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन :

देवेन्द्र नाथ बने अध्यक्ष, सुशील महासचिव और नन्हेलाल को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

गोरखपुर। गोरखपुर के रुस्तमपुर स्थित कसौधन सेवा समिति की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का गठन शहर के एक स्थानीय होटल में दीप प्रज्ज्वलन एवं महर्षि कश्यप जी की आरती के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस नवगठित कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से देवेन्द्र नाथ कसौधन को अध्यक्ष, सतीश्वर कसौधन व मृत्युंजय कसौधन को उपाध्यक्ष, सुशील कसौधन को महासचिव, मार्कण्डेय कसौधन को महामंत्री, नन्हेलाल कसौधन को कोषाध्यक्ष, सुरेश चौधरी कसौधन को मीडिया प्रभारी तथा प्रमोद कसौधन को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया; इसके साथ ही आशुतोष, अवधेश, बी.एन. व जयराम कसौधन को मंत्री पद तथा चन्द्रशेखर, आनन्द व पंकज कसौधन को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया। सामाजिक एकजुटता और जनकल्याणकारी गतिविधियों को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से कार्यक्रम के दौरान महिला समिति एवं युवा मोर्चा का भी गठन किया गया, जिसमें महिला समिति की कमान गायत्री देवी (अध्यक्ष) व ममता (महामंत्री) को और युवा मोर्चा का नेतृत्व शुभम कसौधन (अध्यक्ष) व अंकित कसौधन (मंत्री) को सौंपा गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नवचयनित पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने समिति के आदर्शों पर चलते हुए समाज उत्थान और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का अटूट संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button