उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन….’ का मंचन आठ सितम्बर को

लखनऊ । संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य ‘क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन….’ का मंचन आठ सितंबर की शाम राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग में करेगी। राम किशोर नाग के लिखे इस नाटक का निर्देशन और परिकल्पना महर्षि कपूर की है। अब तक छोटे बड़े 48 एकांकी और नाटक लिख चुके लेखक के इस नाटक में समय के साथ बदलती मानवीय संवेदनाओं और सरोकारों को वर्तमान परिस्थितियों में उकेरते हुए हास्य और व्यंग्य में दिखाया गया है। राम किशोर नाम के नाट्य संग्रह की दो पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।



