डीएमई मीडिया स्कूल ने ‘एलुमनाई ऑफ द मंथ’ का आयोजन किया, इशिका शॉ को किया सम्मानित

नोएडा : दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन ( DME ) , नोएडा में डीएमई मीडिया स्कूल द्वारा ‘एलुमनाई ऑफ द मंथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डीएमई मीडिया स्कूल की 2021-2024 बैच की छात्रा इशिका शॉ को इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। विभागाध्यक्ष पारुल मेहरा ने प्रोफेसर गरिमा जैन, प्रोफेसर माधव शर्मा और प्रोफेसर योगेश शर्मा के साथ मिलकर इशिका को सम्मानित किया।
वर्तमान में इशिका आकाशवाणी, ऑल इंडिया रेडियो की सोशल मीडिया टीम के साथ कार्यरत हैं। उन्होंने छात्रों के साथ बातचीत की और मीडिया उद्योग से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इशिका ने डीएमई से आकाशवाणी तक की अपनी यात्रा और इवेंट कवरेज में अपने कार्य के बारे में बताया।
यह सत्र संवादात्मक और जानकारीपूर्ण रहा। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मीडिया एवं प्रसारण के क्षेत्र में करियर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पूर्व छात्रों के अनुभवों और उद्योग की कार्यप्रणाली से जोड़ना था।


