उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शोक संतप्त परिवारों से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जताई संवेदना

लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को लखनऊ प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से भेंट की और दिवंगतों के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

राजनाथ सिंह सबसे पहले चौक स्थित भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक अभिषेक खरे के आवास पहुंचे। उन्होंने अभिषेक खरे के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इसके बाद रक्षा मंत्री खदरा पहुंचे, जहां उन्होंने विगत दिनों दिवंगत हुए नानक दीन भुर्जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

महानगर स्थित मंडल उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय के आवास पहुंचकर भी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अजय पाण्डेय के निधन पर दुख जताते हुए परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसी क्रम में रक्षा मंत्री चिनहट स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदर्शन यादव के आवास पहुंचे। उन्होंने विगत दिनों सुदर्शन यादव के पुत्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, और विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा सहित भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button