देश जानता है कि अरविंद केजरीवाल राजनीतिक सोच से कल भी नक्सल थे और आज भी उनकी राजनीतिक सोच नक्सल हैं और भ्रष्टाचार उनके कण कण में समाया है : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा है आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल का खुद को दिमागी नक्सल कहते हुए खुद को देशभक्त एवं व्यवस्था बदलने वाला कहना हास्यास्पद है।
निश्चित तौर पर अरविंद केजरीवाल एक राजनीतिक नक्सल प्रवृति के हैं और उसका प्रमाण है की दिल्ली में जहां भाजपा सरकार है वह छात्र आंदोलन के समर्थक बनकर सामने आते हैं पर वहीं पंजाब में जहां उनकी अपनी सरकार है एवं झारखंड में जहां उनकी मित्र सरकार है में छात्र आंदोलन पर लाठीचार्ज पर चुप्पी साध जाते हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अरविंद केजरीवाल का दावा की वह सड़ी गली व्यवस्था बदलना चाहते हैं और भ्रष्टाचार मुक्त भारत चाहते हैं पूरी तरह झूठा है।
दिल्ली एवं पंजाब की जनता गवाह है कि केजरीवाल एवं उनकी सरकार ने दोनों राज्यों में कितना व्यवस्था परिवर्तन किया या भ्रष्टाचार रोका।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि देश जानता है की अरविंद केजरीवाल राजनीतिक सोच से कल भी नक्सल थे और आज भी उनकी राजनीतिक सोच नक्सल हैं और भ्रष्टाचार उनके कण कण में समाया है।
देश भूला नही है कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी सत्ता के पहले वर्ष में ही तत्कालीन राजपथ पर गणतंत्र दिवस व्यवस्थाओं को बाधित करके और कुछ वर्ष बाद उपराज्यपाल निवास में धरना देकर अपनी अराजक नक्सल सोच का परिचय दिया था।



