उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजेश भाटिया, गौरव खारी एवं एडवोकेट नीरज ने दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त से मिलकर शिकायत पत्र सौंपा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  हर्ष मल्होत्रा ने कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन के हाथ में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज दिखाती नकली तस्वीर निर्मित कर सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों एक्स, इंसटाग्राम, फेसबुक, वाटसएप आदि पर डाल कर देश में विवाद उत्पन्न करने के प्रयास की निंदा की है और दिल्ली पुलिस से भाजपा अध्यक्ष श्री नितिन नवीन की इस नकली तस्वीर का निर्माण कर इसको सोशल मीडिया पर वायरल करने के प्रयास की जांच कर दोषी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

हर्ष मल्होत्रा के निर्देश पर इस संदर्भ में दिल्ली भाजपा का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें प्रदेश के उपाध्यक्ष  राजेश भाटिया, मंत्री  गौरव खारी एवं लीगल सैल के कनवीनर एडवोकेट नीरज शामिल थे *दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त  देवेश श्रीवास्तव से मिला और उनको एक शिकायत पत्र सौंप कर  नितिन नवीन के हाथ में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज दिखा कर सोशल मीडिया पर उस तस्वीर को वायरल करने के मामले की विस्तृत जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि राज्य दर राज्य सत्ता खोता हारा हताश विपक्ष लगातार सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके देश का वातावरण बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है पर भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष के कुप्रयासों को कभी सफल नही होने देंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button