सैंकड़ों की तादाद में कांग्रेस की महिलाओं ने कंगना रनौत का किया पुतला दहन
कंगना रनौत के बेटियों के खिलाफ ओछी बयानबाजी से महिला कांग्रेस की महिलाओं में आक्रोश

लखनऊ । उ.प्र. कांग्रेस कमेटी की सैंकड़ों महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर उनके द्वारा देश की बेटियों को गटर छाप कहेे जाने पर इसे देश की महिलाओं, बच्चियों का अपमान बताया है। आक्रोशित महिलाओं ने कंगना रनौत का माल एवेन्यू चैराहे पर पुतला फूंककर एक स्वर में कहा है कि कंगना रनौत देश की बेटियों से माफी मांगे।
भारतीय जनता पार्टी महिला आरक्षण का दिखावा करती है और देश की होनहार बेटियां जो जंतर मंतर पर भूखे प्यासे रहकर पुलिस की लाठियां खाकर और सरकार की प्रताड़ना सहकर पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ मोदी सरकार को शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के लिए मजबूर कर दिया और भाजपा की सांसद उन्हीं बहादुर बेटियों को गटर छाप बताकर और उनके चरित्र पर सवाल उठाकर भारतीय जनता पार्टी की बेटियों के खिलाफ घटिया मानसिकता को उजागर किया है।
भाजपा की सांसद, विधायक और महिला आयोग आज चुप्पी साधकर बैठा है जो शर्मनाक है। पूरे देश की बेटियों का अपमान है, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। देश देख रहा है समय आने पर देश के युवा और बेटियां इसका जवाब अवश्य देंगीं।
इस मौके पर प्रमुख रूप से उ.प्र. कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, डाॅ. लालती देवी, अनामिका यादव, श्रीमती सुशीला शर्मा, सिद्धिश्री, शीला मिश्रा, डा. ऋचा कौशिक, शिप्रा अवस्थी, जैनब हैदर, तनवीर फातिमा, सुमन प्रजापति, किरन शर्मा, महताब जायसी, उरूसा राना, जीनत परवीन, ज्योति रावत, सुमन रावत, कुसुम रावत, सोनी रावत, पिंकी, प्रिया सहित सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।


