मोदी को NEET पुनर्परीक्षा परिणाम घोषित होने की तारीख तक का ज्ञान नही : अजय राय
देश में 1लाख से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद: अजय राय

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष अजय राय ने तीन दिन पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो का जिक्र कर्तव्य हुए कहा कि उन्हें नीट परीक्षा के नाम पर देश के 22 लाख से अधिक युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले देश के प्रधानमंत्री को यह तक नहीं पता कि नीट की पुनर्परीक्षा का परिणाम किस तारीख को आया है! प्रधानमंत्री ने अपनी शिक्षा के प्रति सोच के हल्केपन का प्रमाण देते हुए 19 जुलाई बताया जब कि यह परिणाम 16 जुलाई की रात को ही घोषित कर दिया गया था। प्रधानमंत्री देश का प्रतिनिधि होता है उसके पास अधिकारियों और मंत्रियों की फौज होती है फिर भी गलत तिथि का जिक्र करना उनके सहित उनकी पूरी टीम की देश की शिक्षा और छात्र-छात्राओं के प्रति उनके बेहद असंवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाता है।
श्री राय ने बताया कि जिस सरकार और मुखिया को परीक्षा के बुनियादी तथ्यों और तारीखों तक का ज्ञान नहीं है, वे देश के युवाओं को क्या न्याय देंगे? उनसे शिक्षा के बेहतर भविष्य की उम्मीद भी नही की जा सकती। मोदी के 2014 से अब तक के कार्यकाल में शिक्षा और शिक्षार्थियों का हाल बेहाल ही गया है। 152 से ज्यादा महत्वपूर्ण परीक्षाओं का पेपरलीक होना, 1 लाख से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद होना और शिक्षा का बजट घटाकर महज 2.4 प्रतिशत करना प्रधानमंत्री का शिक्षा के प्रति नकारात्मक भाव दर्शाता है। इसीलिए अब देश के बड़े वर्ग में यह चर्चा है कि देश के मुखिया का उच्च शिक्षित होना आवश्यक है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस विषय को बेहद गंभीर मानते हुए कहा कि ये देश पर किस प्रकार से “हवा-हवाई” शासन कर रहे हैं जिसे शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरत की गम्भीरता का ज्ञान तक नही। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ यह लापरवाही अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस पार्टी अपने नेता श्री राहुल गाँधी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में शिक्षा के बेहतरी और उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध ताकत से लड़ेगी।


