दिल्ली में भाजपा की पहली महिला महापौर एवं महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष शकुंतला आर्या का 98 वर्ष की उम्र में हुआ गोलोकवास
श्रीमती शकुंतला आर्या ने महापौर के रूप में 1997 में उनके स्वच्छ दिल्ली अभियान ने लोगों में खूब जागरुकता फैलाई : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं 1997 में चुनी गईं पहली महिला महापौर श्रीमती शकुंतला आर्या का आज 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया और दोपहर बाद लोधी रोड़ श्मशान घाट पर परिजनों द्वारा बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं रिश्तेदारों की उपस्थिती में किया गया।
दिल्ली नगर निगम की ओर से महापौर प्रवेश वाही एवं दिल्ली भाजपा की ओर से प्रदेश महामंत्री योगिता सिंह ने श्रीमती शकुंतला आर्या के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ा कर श्रद्धांजली अर्पित की। विधायक तरविंद्र सिंह मारवाह एवं नीरज बसोया, निगम पार्षद अर्जुन मारवाह, मयूर विहार जिलाध्यक्ष श्री विजेन्द्र धामा भी अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने शकुंतला आर्या के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा की हमने उन्हे 1980 के अंतिम वर्षों से लगभग 2005 तक पार्टी कार्य करते देखा। श्रीमती शकुंतला आर्या ने महिला शिक्षा क्षेत्र में बहुत कार्य किया, सही मायने में वह महिला शस्त्रीकरण की मिसाल थीं और महापौर के रूप में 1997 में उनके स्वच्छ दिल्ली अभियान ने लोगों में खूब जागरुकता फैलाई।


