केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों और लोकतंत्र की जीत : सुनील कुमार पांडे

मिर्जापुर : सुनील कुमार पांडे एडवोकेट वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश जिला प्रभारी ने कहा है कि दिल्ली के जंतर मंतर से शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी आंदोलन नीट परीक्षाओं में पेपर लीक एवं भारत में शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा इस पेपर लीक के लिए जिम्मेदार देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफा की मांग को लेकर चलाए गए छात्रों के विशाल क्रांतिकारी आंदोलन के आगे आज केंद्र सरकार के झुकते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से लिया गया इस्तीफा लोकतंत्र और संविधान की विजय है.
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी सोनभद्र मिर्जापुर व जनपद मिर्जापुर में इस आंदोलन के अगुआ सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि आजादी के बाद देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए और तानाशाही सरकार को लोकतंत्र की ताकत दिखाने के लिए छात्रों के द्वारा चलाए गए आंदोलन के कारण आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा. केंद्र सरकार की तानाशाही रवैया के कारण छात्रों के आंदोलन को दबाने के लिए किए गए दमन पूर्ण कार्रवाई का पूरे देश के छात्र नौजवानों ने विरोध किया और मेरा सौभाग्य है कि मिर्जापुर जनपद में इस आंदोलन का नेतृत्व मेरे द्वारा किया गया आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र और संविधान के साथ-साथ छात्रों की संघर्ष की जीत है मैं इस ऐतिहासिक संघर्ष के लिए सभी छात्र समुदाय को बधाई देता हूं और मिर्जापुर के सभी जनमानस क्रांतिकारी सामाजिक संगठनों और सभी राजनीतिक दलों को धन्यवाद व्यापित करता हूं
उन्होंने जंतर मंतर के आंदोलन में पुलिस द्वारा दर्ज सभी एफ आई आर समाप्त करने एवं परीक्षा लीक के कारण जान गवाने वाले छात्रों को एक करोड रुपए का मुआवजा देने की मांग की.


