25 जुलाई को अमेठी में दिशा समिति की बैठक करेंगे सांसद किशोरी लाल शर्मा, बैठक के बाद करेंगे क्षेत्र भ्रमण

अमेठी। अमेठी के लोकप्रिय सांसद किशोरी लाल शर्मा शनिवार, 25 जुलाई 2026 को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
बैठक के दौरान सड़क, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन सहित अन्य प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। सांसद श्री शर्मा अधिकारियों से विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देंगे, ताकि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
बैठक के उपरांत सांसद किशोरी लाल शर्मा क्षेत्र भ्रमण पर निकलेंगे और विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वे अपने सांसद निवास, भूएमऊ रायबरेली पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 26 जुलाई को शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
सांसद श्री शर्मा का यह दौरा विकास कार्यों की समीक्षा, जनसंपर्क और जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।


