प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के नेतृत्व में आयोजित हुआ कैंडिल मार्च

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री के नेतृत्व में आयोजित हुआ कैंडिल मार्च
*दिल्ली में युवाओं, छात्रों, छात्राओं के साथ बर्बरता और अमानवीय कृत्य के खिलाफ हुआ कैंडिल मार्च*
*धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छात्रों से माफी मांगने तक जारी रहेगा कांग्रेस का संघर्ष- अजय राय*
लखनऊ 24 जुलाई, 2026।
दिल्ली में लगभग एक माह से देश भर के हजारों छात्रों, छात्राओं और युवाओं द्वारा नीट परीक्षा पेपर लीक सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की जांच कराये जाने, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किये जा रहे शांतिपूर्ण धरने को जिस प्रकार मोदी सरकार ने संवाद और जायज मांगों को मानने के बजाय युवाओं, छात्र-छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज, वाटर कैनन की बौछार और आंसू गैस के गोले, यहां तक पैलेट गन तक चलाये गये, जिसमें सैंकड़ों की संख्या छात्र-युवा गंभीर रूप से घायल हुए, छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के इस जायज मांग के समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी सहित कांग्रेस सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया किन्तु मोदी सरकार के इशारे पर जिस प्रकार पुलिस द्वारा र्दुव्यवहार किया गया कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ पुलिसिया बर्बरता की गयी जिसमें श्री राहुल गांधी जी की नाक से खून गिरा, जबरिया गिरफ्तारी की गयी उससे पूरे देश के कांग्रेसजनों में रोष व्याप्त है। इसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम के विरोध में आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से गांधी प्रतिमा-जीपीओ हजरतगंज तक कैंडिल मार्च निकालने के लिए सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन आगे बढ़े जिन्हें भारी पुलिस बल द्वारा बैरीकेडिंग लगाकर जबर्दस्ती रोकने का प्रयास किया गया किन्तु सभी कांग्रेसजन मालएवेन्यू कांग्रेस मुख्यालय से निकलकर लोरेटो चैराहा होते हुए लाल बहादुर शास्त्री मार्ग तक पहुंच गये। कैंडिल मार्च का समापन माल एवेन्यू चैराहे पर स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने इस मौके पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के शासन में 152 महत्वपूर्ण परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, दुःखद तो यह है कि नीट पेपर लीक से 22 छात्रों ने अपनी जान गंवा दी है, लाखों परिवार इस पेपर लीक से आक्रोशित एवं अवसाद में हैं। पूरे देश में युवाओं और छात्रों में भारी गुस्सा है किन्तु प्रधानमंत्री इस सुनियोजित तरीके से हुए पेपर लीक के लिए जिम्मेदार धर्मेन्द्र प्रधान को हटाने के बजाए उनका संरक्षण कर रहे हैं। नीट पेपर लीक की जांच की आंड़ में मामले को दबाने के लिए लीपापोती कर रहे हैं। जिसके विरोध में अपनी मांगों को लेकर हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा दिल्ली में जिस प्रकार अपनी जान पर खेलकर धरना दे रहे हैं मोदी सरकार उनकी मांगों को मानने के बजाए उन पर दमनात्मक कार्यवाही कर रही है जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं की मांगों के साथ खड़ी है। उन्होने कहा कि जब नोटबंदी हुई थी तब भी मोदी ने 50 दिन का समय मांगा था और कहा था कि अगर मेरी कोई गलती रह जाए तो जिस चैराहे पर बुलायेंगे हम आयेंगे हर सजा भुगतने के लिए तैयार हैं। किसान आंदोलन में भी 700 से अधिक किसानों की मौत के बाद घड़ियाली आंसू बहाते हुए माफी मांगी थी। मोदी ने अपने कार्यकाल में झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया। श्री राहुल गांधी जी के पदचिन्हों पर चलते हुए हम छात्रों और युवाओं की आवाज को दबने नहीं देंगे। धमेन्द्र प्रधान शिक्षा में भ्रष्टाचार के प्रतीक बन चुके हैं, ऐसे में जब तक धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक उ0प्र0 कंाग्रेस के लोग सड़क पर संघर्ष करते रहेंगे।
इस मौके जिला कांग्रेस अध्यक्ष रूद्रदमन सिंह बबलू एवं शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी अपने पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहे।
कैंडिल मार्च में प्रमुख रूप से शिव पाण्डेय, प्रो0 विनोद चन्द्रा, डा0 उमा शंकर पाण्डेय, प्रियंका गुप्ता, एच0एल0 दुसाध, सुरेन्द्र यादव, संजय शर्मा, राजेश जायसवाल, नितिन शर्मा, मनोज कुमार, अनामिका यादव, अब्दुल्ला शेर खान, ओंकारनाथ सिंह, अखिलेश शुक्ला, रमेश मिश्रा, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, वीरेन्द्र मदान, कुलदीप दिवाकर, कृपाशंकर मिश्र, पंकज तिवारी, विजय बहादुर, मुकेश सिंह चैहान, नरेश बाल्मीकि, बृजेश सिंह, प्रदीप सिंह एड0, जी0के0 दुबे, अरशद आजमी, डा0 लालती देवी, विशाल राजपूत, सचिन रावत, मो0 फैजी, मो0 शमीम, लालू दुबे, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, डा0 अमित राय, डा0 रिचा कौशिक, तनवीर फातिमा, सीमा चैधरी, शिप्रा अवस्थी, शीला मिश्रा, अख्तर मलिक, सुनीता रावत, शहनवाज खान, पुष्पेन्द्र सिंह, सिद्धिश्री, किरन शर्मा, बृजेन्द्र कुमार सिंह, डा0 जियाराम वर्मा, संजय सिंह, राकेश पाण्डेय, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सुशीला शर्मा, आर0एस0 तिवारी, आर्शीवाद श्रीवास्तव, आर्यन मिश्रा, बसीउल्ला आजाद, आशुतोष मिश्रा, रजनीश यादव, अंकित सक्सेना, सुभाष मिश्रा, अभिषेक पटेल, डा0 आशीष दीक्षित, दीपक पाण्डेय, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।


