16 जुलाई को भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा, भाई बलदेव

लखनऊ : भगवान जगन्नाथ को नगर भ्रमण पर भक्तो से मिलने के लिए निकलेंगे और भक्तो ने भी दिल खोलकर सुनेरी झड़ूकर फूलो की वर्षा के साथ इत्र के छिड़काव कर जगन्नाथ रथ का स्वागत करेगे।भगवान श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र चांदी के भव्य मुकुट एवं आकर्षक बनारसी वस्त्र धारण कर दिव्य सजे हुए रथों पर विराजमान होंगे। रथ यात्रा के दौरान तीनों विग्रहों का अलौकिक श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। भगवान जगन्नाथ महाआरती के समय उज्जैन की तर्ज पर डमरू बजाकर उद्घोष किया जाएगा फिर भगवान जगन्नाथ, माई सुभद्रा, भाई बलदेव को 56प्रकार के भोग लगाकर रथ पर विराजमान करके रथ की रस्सी खींचकर श्रीयात्रा शुभारंभ किया जाएगा ।
श्याम जी साहू ने बताया कि 65 वा श्री माधव मन्दर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 2026 की शुरुआत पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजत का 13 जुलाई को वृक्षारोपण,14 जुलाई सुंदरकांड, 15 जुलाई को वैदिक हवन यज्ञ, 16 जुलाई जगन्नाथ रथ यात्रा, 17 जुलाई को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारा का आयोजन लईया मण्डी में आयोजित जाएगा।
*श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव कार्यक्रम*
वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव कार्यक्रम 16 जुलाई को सायं 4 बजे डालीगंज श्री माधव मन्दिर से प्रारम्भ होकर नज़ीगंज, शंकरनगर, राम कृष्ण मठ के समाने होते हुए अयोध्या रोड रामाधीन सिंह लॉन, डॉ पन्ना लाल चौराहा, डालीगंज पुल से मुड़कर हसनगंज कोतवाली, डालीगंज बाजार श्री माधव मन्दर पर सम्पन्न होगी
*विंटेज कार में निकलेगी झांकी*
घनश्याम दास अग्रवाल ने बताया कि विंटेज कार पर विराजे राधा कृष्ण, हनुमान, शंकर भगवान सबको आकर्षित करेगे, नासिक ढोल रथ यात्रा में सबके आगे बजाते हुए उसके पीछे वानर सेवा के जय श्री राम के जयकारे लगा हुए दिखाई देगे । वही प्रसाद में जामुन, मीठे चावल, बूंदी प्रसाद भोग सभी भक्तों को वितरित किया जाएगा।
उपाध्यक्ष गोविंद साहू ने बताया कि रथ यात्रा में सम्मिलित समाजसेवी एवं पार्षद रंजीत सिंह की पर्यावरण सेवा द्वारा *”स्वच्छ गोमती निर्मल गोमती”* द्वारा जागरूकता करते हुए दिखाई देगे। यात्रा में सबसे आगे 15 फ़ीट हनुमान ध्वजा रथ यात्रा में लहराएगा।
उपाध्यक्ष ओमकार जयसवाल बताया कि इस बार लाइव प्रसारण फेजबुक पेज radhamadhavlko पर किया जाएगा। वही राकेश साहू ने बताया कि मोबाइल के शौकीन फोटोग्राफर ने जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की यादगार झलकियां अपने मोबाइल में कैद करेगे।



