17 जातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने से आदित्यनाथ की सरकार भाग रही है भाजपा सरकार

देवरिया : गौरी बाजार (देवरिया/उत्तर प्रदेश) भारतीय सर्वजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने प्रधान कार्यालय रामपुर गौरी बाजार से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिणिक व राजनीतिक रूप से दबी जातियां जो- 1. केवट 2. मल्लाह 3. कश्यप 4. निषाद 5. बिंद 6. माझी 7. मछुआ 8. कहार 9. धीमर 10. बॉथम 11. तुरहा 12. धीवर 13. प्रजापति 14. कुम्हार 15. गोड़िया 16. भर 17. राजभर इन 17 जातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने से भाजपा नेतृत्व केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा नेतृत्व उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार भाग रही है तथा समाज को धोखा दे रही है।
उत्तर प्रदेश में भाजपा नेतृत्व योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पूरे प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी जैसा हालात बना रखा है, श्री निषाद ने कहा भाजपा सरकार ने पूर्व में धारा 144 वर्तमान में धारा 163 जिलों में लगाकर सरकार चला रही है, वर्तमान सरकार में सरकारी अधिकारी भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड को तोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री के जिला में प्रत्येक विधानसभा में रिश्वत देने के बाद ही कार्य हो रहा है उक्त बातें भासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा प्रदेश के भ्रष्टाचार निरोधक विभाग कुंभकर्णी निद्रा में चली गई है श्री निषाद ने कहा मुख्यमंत्री जी के जिला में चौरी चौरा, रुद्रपुर सहित जनपद देवरिया और विधानसभा पिपराइच, गोरखपुर ग्रामीण में विकास कार्य नहीं दिख रहा है इन विधानसभाओ में भाजपा सरकार ने बदले की भावना व भेद भाव कर रही है।
ने कहा भासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा में भारतीय सर्वजन पार्टी ने जन समस्याओं को उजागर करने व जन समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रही है, श्री निषाद ने कहा 2027 विधानसभा चुनाव में भारतीय सर्वजन पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी और भाजपा व सपा को चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी और पार्टी इस चुनाव में अपना जीत सुनिश्चित करेगी।



