बहादुरगढ़ में फेडरेशन के अध्यक्ष का स्वागत समारोह आयोजित करेंगे : डॉ. फौजी इंडिया

नई दिल्ली : डॉ .भीमराव अंबेडकर फेडरेशन फॉर सोशल जस्टिस ( रजि .) के नवनियुक्त अध्यक्ष शिक्षाविद् , लेखक , चिंतक व मीडिया विश्लेषक प्रोफेसर हंसराज सुमन का रोहिणी सेक्टर – 16 में भव्य स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किए जाने के पश्चात उनका जगह – जगह स्वागत सम्मान का दौर शुरू हो गया है । इसी कड़ी में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.फौजी इंडिया जल्द ही फेडरेशन के अध्यक्ष का बहादुरगढ़ में स्वागत समारोह आयोजित करेंगे । डॉ. फौजी इंडिया ने बताया है कि स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित करने से पहले सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों , शिक्षाविदों , समाज सेवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व युवाओं से मिलकर मीटिंग लेंगे, उसके बाद समय और तिथि तय करके बहादुरगढ़ में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बहादुरगढ़ के बाद सोनीपत , रोहतक , करनाल , पानीपत , कुरूक्षेत्र आदि जिलों में फेडरेशन से लोगों को जोड़ने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
इससे पहले डॉ. फौजी इंडिया ने रोहिणी सेक्टर – 16 के स्वागत समारोह कार्यक्रम में नव नियुक्त अध्यक्ष प्रोफेसर हंसराज सुमन को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहुजन समाज को एक बेहतर नेतृत्व की जरूरत है जो देश की एकता व अखंडता के लिए जरुरी है । प्रोफ़ेसर सुमन में समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलने का लंबा अनुभव है, इनकी कार्यशैली को हमनें बहुत करीब से देखा है । यह जो भी काम लेते हैं उसे पूरा करते हैं । उन्होंने आशा व्यक्त की है कि प्रोफेसर सुमन के नेतृत्व में फेडरेशन समाज हित में कार्य करेगा ऐसी मुझे उम्मीद है । डॉ. फौजी इंडिया ने कहा है कि जिस तरह से रोहिणी ( दिल्ली ) में भव्य स्वागत किया गया है , बहादुरगढ़ में भी इससे बड़ा कार्यक्रम होगा । डॉ. फौजी इंडिया ने बताया है कि हरियाणा के युवाओं को फेडरेशन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता में है । आज जिस प्रकार से हरियाणा में रोजगार कम हो रहे हैं , उच्च शिक्षा में भागेदारी निरंतर कम होती जा रही है , युवाओं के सामने रोजगार का संकट छाया हुआ है , ऐसी स्थिति में उन्हें स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगें ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें । उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के जो बच्चे नियमित शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकते उन्हें ओपन स्कूल व ओपन यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त कर अपना करियर बनाएं ।
फेडरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रोफेसर हंसराज सुमन ने डॉ . फौजी इंडिया को आश्वासन देते हुए कहा है कि उनके आदर्श तथागत भगवान बुद्ध , कबीर साहेब , महात्मा ज्योतिबा फुले व बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर हैं उनके द्वारा दिखाएं गए मार्ग पर चलकर समाजहित में कार्य करना मेरी प्राथमिकता में है ।
उन्होंने कहा कि फेडरेशन सामाजिक न्याय , समता, समानता , बंधुत्व और बाबा साहेब के विचारों को जमीन पर उतरने के लिए प्रतिबद्ध है । मेरी पहली प्राथमिकता है कि संगठन में युवाओं को जोड़ना, युवाओं के लिए बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की योजनाओं को लागू कराना तथा जो बच्चे शिक्षा से वंचित है या ड्रॉपआउट हो गए हैं उनकी आर्थिक मदद करना तथा उनके लिए लाइब्रेरी एवं स्किल डेवलपमेंट के कार्य करना । युवा पीढ़ी को फेडरेशन से जोड़ना मेरी पहली प्राथमिकता है , भविष्य में यही पीढ़ी फेडरेशन, देशहित और समाजहित में काम करेगी।



