उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

साहित्य साधक द्वारा राकेश मिश्र छंदकार को साहित्य साधक अर्श सारस्वत सम्मान मिला

लखनऊ : साहित्य साधक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की जुलाई माह की मासिक काव्य गोष्ठी व अखिल भारतीय साहित्य परिषद लखीमपुर-खीरी नगर की मासिक गोष्ठी के अंतर्गत ” संघ साहित्य पर परिचर्चा का संयुक्त कार्यक्रम दि 5 जुलाई को सफलतपूर्वक संपन्न हुआ । जुलाई माह का साहित्य साधक अर्श सारस्वत सम्मान मोहम्मदी के श्री राकेश मिश्र ,छंदकार जी को प्रदान किया गया । मुख्य अतिथि संजीव व्योम व संस्था अध्यक्ष डॉ स्वाति पांडेय द्वारा मां शारदे का दीप प्रज्ज्वलन व पूजन किया गया व विशेष शर्मा ने माता की वंदना गायी ।

संघ साहित्य पर परिचर्चा के अंतर्गत संस्था की नगर अध्यक्ष डॉ स्वाति ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय का दर्शन *एकात्म मानववाद* पर् विचार व्यक्त करते हुए कहा ‘एकात्म मानववाद, भारतीय संस्कृति और मूल्यों पर आधारित एक समग्र जीवन दर्शन है। यह पूंजीवाद और समाजवाद का विकल्प है। यह भारतीय दर्शन के चार मूल पुरुषार्थों – धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को संतुलित करने की प्रेरणा देता है।

डी के स्वतंत्र ने राष्ट्रधर्म पुस्तक पर अपने विचार रखे । उन्होंने कहा ‘भारतीय ज्ञान परंपरा ने मानवता के कल्याण के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दुनिया के सामने लाने का प्रयास किया । साथ ही संघ स्पष्ट मूल्य उचित मूल्य के निर्माण का कार्य कर रहा है ।

जनार्दन पांडेय ने कहा ‘ एकात्म मानववाद दर्शन के अनुसार व्यक्ति, समाज, प्रकृति और राष्ट्र के बीच पूर्ण संतुलन स्थापित करके ही समग्र विकास के साथ अंत्योदय की कल्पना को साकार किया जा सकता है।’
उसके उपरांत कवि जनार्दन पांडे नाचीज़ के संचालन में काव्य गोष्ठी का प्रारम्भ डॉ गौरव मिश्रा के गीत से हुआ । नितिन पाण्डेय ने अपनी ग़ज़ल’ अब तो आ जाओ मुझे प्यार हमें न तड़पाओ’ सुना कर समां बांधा ।डी के स्वतंत्र ने ” अकेला हूँ, सारे जहाँ में कोई न मेरा,गीत सुनाया । विशेष शर्मा ने टेंट के गद्दे पर हास्य रचना सुनाई ।कवि बेचैन ने ‘ ‘ ‘राम लला बैठे रहे मचा न कोई शोर’ समसामयिक रचना पढ़ी ।
शायर जनार्दन पाण्डेय नाचीज़ ने ‘दिल मे थोड़ी नमी जरूरी है ,पाठतारों पर शज़र नहीं लगता ‘शेर पढ़ा ।डॉ स्वाति पांडेय “प्रीत” ने ‘आज के युग का ताना बाना कुछ ऐसा है उलझा सच का रस्ता छोड़ के बंदा,झूठ के जाल में उलझा’ गीत पढ़ कर तालियां बटोरी । कम्लेश धुरन्धर ने हास्य व्यंग की रचनाएँ पढ़ी । संजीक मिश्र व्यों ने धर्म की अवधारणा पर तर्क अपभ्रंषित हुए जब ‘ गीत पढ़ा सम्मानित अतिथि राकेश मिश्र छंदकार ने सवैया व मुक्तक पढ़े ।
गोष्ठी मे अक्षरा पाण्डेय , ज्ञान पाण्डेय, डॉ रघुनन्दन झा , विष्णु सक्सेना, मुकता प्रसाद शर्मा आदि श्रोता उपस्थित रहे । आभार ज्ञापन के साथ गोष्ठी को अगले माह के लिया स्थगित हुई ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button