उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हर्ष मल्होत्रा एवं सुधांशु त्रिवेदी ने बाहरी दिल्ली एवं नई दिल्ली जिलों की डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति संगोष्ठीयों को सम्बोधित किया

सांसद योगेन्द्र चांदोलिया एवं बाँसुरी स्वराज ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए

नई दिल्ली  : भारतीय जनता पार्टी द्वारा 23 जून से 6 जुलाई के बीच मनाये जा रहे भारत केसरी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पखवाड़े के अंतर्गत आज उपांतय दिन दिल्ली भाजपा के बाहरी दिल्ली एवं नई दिल्ली जिलों के द्वारा स्मृति संगोष्ठीयों का आयोजन किया गया।

बाहरी दिल्ली जिले की डा. मुखर्जी स्मृति संगोष्ठी को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा एवं सांसद श्री योगेन्द्र चांदोलिया, विधायक श्री राजकुमार चौहान, श्री मनोज शौकीन एवं श्री गजेन्द्र दराल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनय रावत और जिलाध्यक्ष श्री विक्रम गुप्ता की उपस्थिती में सम्बोधित किया।

नई दिल्ली जिले की डा. मुखर्जी स्मृति संगोष्ठी को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद डा. सुधांशु त्रिवेदी एवं सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज ने दिल्ली जलबोर्ड उपाध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय, विधायक श्री नीरज बसोया एवं श्री अनिल शर्मा और जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र चौधरी की उपस्थिती में सम्बोधित किया।

अपने सम्बोधन में हर्ष मल्होत्रा ने कहा की डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा थे। वे महान शिक्षाविद श्री आशुतोष मुखर्जी के पुत्र थे और मात्र 33 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने।

राष्ट्रवाद उनके जीवन का मूल मंत्र था। वे मानते थे कि भारत की पहचान उसकी सांस्कृतिक एकता, एक संविधान और एक झंडे में है। 1947 में स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री बने पर सिद्धांतों से समझौता न करने के कारण 1950 में मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

उनका सबसे बड़ा संघर्ष जम्मू-कश्मीर को लेकर था। वे “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान” के घोर विरोधी थे। अनुच्छेद 370 को वे राष्ट्रीय एकता में बाधक मानते थे। 1953 में परमिट प्रथा के विरोध में बिना परमिट कश्मीर गए और वहीं गिरफ्तार कर लिए गए। 23 जून 1953 को श्रीनगर में बंदी अवस्था में उनका निधन हो गया।

उन्होंने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की, जो आज भाजपा की वैचारिक जड़ है। डा. मुखर्जी का राष्ट्रवाद संकीर्ण नहीं था। वह सांस्कृतिक गौरव, शैक्षिक उन्नति और राष्ट्रीय अखंडता पर आधारित था।

श्री मल्होत्रा आज भी डा. मुखर्जी उस नेता के रूप में याद किए जाते हैं जिन्होंने सत्ता से ज्यादा राष्ट्र को महत्व दिया और अपने प्राणों की आहुति देकर “एक राष्ट्र, एक विधान” का संदेश दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button