नीट (NEET) परीक्षा अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा विशेष अनारक्षित रेलगाड़ियों का संचालन

लखनऊ : नीट (NEET) परीक्षा-2026 में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा दिनांक 21 जून 2026 को विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रेलगाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया गया है। विशेष रेलगाड़ियों का विवरण निम्नवत् है –
1. गाड़ी संख्या 04206 लखनऊ–वाराणसी जं. (अयोध्या कैंट मार्ग से)
यह विशेष रेलगाड़ी दिनांक 21.06.2026 को लखनऊ स्टेशन से सायं 17:55 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी में कुल 11 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे। यह रेलगाड़ी बाराबंकी, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, गोशाईंगंज ,अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर एवं जफराबाद स्टेशनों पर ठहरेगी।
2. गाड़ी संख्या 04202 लखनऊ–प्रयागराज संगम (रायबरेली–ऊंचाहार मार्ग से)
यह विशेष रेलगाड़ी दिनांक 21.06.2026 को लखनऊ स्टेशन से सायं 17:45 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी में कुल 14 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे। यह रेलगाड़ी बछरावाँ, हरचंदपुर, रायबरेली, लक्ष्मणपुर, ऊंचाहार, परियावां कालाकांकर रोड, गढ़ी मानिकपुर, कुंडा हरनामगंज, रामचौरा रोड, फाफामऊ तथा प्रयाग जं. स्टेशनों पर ठहरेगी।
3. गाड़ी संख्या 04208 वाराणसी जं.–पटना जं. (पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं मार्ग से)
यह विशेष रेलगाड़ी दिनांक 21.06.2026 को वाराणसी जं. से सायं 17:45 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी में कुल 12 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे। यह रेलगाड़ी पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., दिलदारनगर, बक्सर, आरा, दानापुर एवं पटना जं. स्टेशनों पर ठहरेगी।
नोट :- उत्तर रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेनों की स्थिति NTES ऐप, रेलवे हेल्पलाइन 139, तथा नजदीकी स्टेशन से अवश्य सत्यापित कर लें।



