उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गाज़ीपुर पेपर मार्केट, घड़ौली में CBG प्लांट के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन 21 जून को 

  1. नई दिल्ली : गाज़ीपुर पेपर मार्केट, घड़ौली गांव, मयूर विहार फेज-III खोड़ा कॉलोनी में प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण डंपिंग ग्राउंड CBG प्लांट के विरोध में क्षेत्र की सभी RWA’s, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने मिलकर एक बड़ा जन आंदोलन शुरू किया है। हमारे क्षेत्र में पहले से ही गाज़ीपुर कूड़ा निस्तारण केंद्र, स्लॉटर हाउस, मछली मार्केट और मुर्गा मार्केट मौजूद हैं, जिनके कारण हम पहले ही नर्क जैसी जिंदगी जी रहे हैं। यदि CBG प्लांट भी बनता है, तो यह स्थिति और बदतर होगी, और बीमारियों का खतरा, खासकर कैंसर, अस्थमा, डायरिया जैसी बीमारियों का, और बढ़ जाएगा।

इसी के तहत, एक शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन रविवार, 21 जून 2026 को शाम 5 बजे गाज़ीपुर पेपर मार्केट, CNG पंप खोड़ा आयोजित किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button