उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, ए के शर्मा के सतत प्रयासों से 19 जून से शुरू होगी नई ट्रेन सेवाएं

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने कहा है कि मऊ, मधुबन तथा पूरे पूर्वांचल की रेल सुविधाओं को सुदृढ़ एवं जनोपयोगी बनाने के लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वे स्वयं भारत सरकार के मा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क एवं समन्वय बनाए हुए हैं।

शर्मा ने बताया कि हाल ही में उन्होंने पूर्वांचल की रेल सेवाओं के विस्तार एवं यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए मा. रेल मंत्री जी से कई महत्वपूर्ण मांगें की थीं। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में दोहरीघाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री  के ऑनलाइन सानिध्य में जिन रेल सेवाओं के संबंध में चर्चा हुई थी और जिन्हें माननीय रेल मंत्री जी ने सहर्ष स्वीकार किया था, उन्हें अब धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्य किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूर्वांचल की जनता को निम्नलिखित महत्वपूर्ण रेल सुविधाएं मिलने जा रही हैं—
• दोहरीघाट-औंड़िहार नई मेमू ट्रेन का संचालन वाराणसी तक किया जाएगा।
• मऊ-आनंद विहार (दिल्ली) स्पेशल ट्रेन का नियमित संचालन मऊ से प्रारंभ होगा।
• छपरा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन मऊ के रास्ते किया जाएगा, जिससे दिल्ली के लिए एक नई और बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

श्री ए. के. शर्मा ने बताया कि मा. रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने उन्हें अवगत कराया है कि इन सभी रेल सेवाओं का शुभारंभ आगामी 19 जून, 2026 से किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रेल मंत्री जी छपरा से ऑनलाइन जुड़कर जनता को संबोधित करेंगे।उन्होंने मऊ, मधुबन सहित पूरे पूर्वांचल की जनता को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के विकास, सुगम आवागमन तथा जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शर्मा ने जनता जनार्दन से आह्वान करते हुए कहा कि आइए, हम सभी इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव. मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा की डबल इंजन सरकार का आभार व्यक्त करें, जिनके नेतृत्व में पूर्वांचल के विकास को नई गति मिल रही है।उन्होंने क्षेत्र की जनता से 19 जून (शुक्रवार) को मऊ रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहभागिता करने की अपील करते हुए कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि जनता का कार्यक्रम है और जनता की उपस्थिति ही इसकी सबसे बड़ी सफलता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button