उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जिला जूडो में टीएसएच का दबदबा, 15 स्वर्ण सहित 37 पदक जीतकर ओवरऑल चैम्पियन

ईडब्ल्यूएस और अकादमी खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदकों की झड़ी लगाकर बढ़ाया टीएसएच का मान

कानपुर। 39वीं जिला जूडो चौंपियनशिप-2026 में द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 11 रजत एवं 11 कांस्य पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर टीएसएच की टीम ओवरऑल विजेता बनी।

सीएसजेएम कानपुर विश्वविद्यालय के जूडो सेंटर में हुई प्रतियोगिता में टीएसएच अकादमी के खिलाड़ी वियांश अग्रवाल और युग गुरनानी ने मिनी वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं टीएसएच की ईडब्ल्यूएस योजना के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदकों की झड़ी लगा दी। शौर्य, अंशुमान तिवारी, श्रीवंतिका, आराध्या, श्रद्धा, लक्ष्मी और सृष्टि ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर टीएसएच का गौरव बढ़ाया। टीएसएच के कोच सूरज बी. थापा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एवं जिला सचिव दिलशाद सिद्दीकी ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button