उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ “कलर्स आफ अयोध्या” बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवाला

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह (सी डी ओ)

अयोध्या : कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला शिविर का आज जेबीएनएसएस मुख्यालय में उद्घाटन हुआ। कृष्ण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, अयोध्या ने कैनवास पर अपना हस्ताक्षर कर अखिल भारतीय कलाकार शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया और नौ प्रदेशों से आए दस कलाकारों का अंगवस्त्र ओढ़ा कर स्वागत किया। मंच संचालन शिविर के क्यूरेटर डॉ अवधेश मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिविर की संरक्षक श्रीमती मंजुला झुनझुनवाला, अयोध्या राज सदन की मंजरी मिश्र, स्थानीय संयोजक श्रीमती दिव्या शुक्ला के साथ नगर के अनेक कला प्रेमी उपस्थित थे। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका के संपादक डॉ अवधेश मिश्र ने बताया कि शिविर के नौ प्रदेशों से पधारे कलाकार अपनी-अपनी शैलियों और अपने-अपने राज्यों में विकसित आंचलिक कलाओं का पुट देकर अयोध्या के विविध रंगों को और समृद्ध बनाएंगे।

अयोध्या के इतिहास के विद्वान डॉ देशराज उपाध्याय ने बताया कि यह नगर सभी धर्म के अनेक धर्मगुरुओं का पवित्र स्थान रहा है इसीलिए केवल सनातन ही नहीं, सिख, जैन आदि धर्म के धर्मानुयाई और धर्मगुरु अयोध्या को एक पवित्र नगर के रूप में देखते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिस अयोध्या का वर्णन तुलसीदास और वाल्मीकि के रामायण में है उन मूल्यों और आदर्शों को कलाकार अपने चित्रों में स्थान देंगे तो अयोध्यावासी उससे और अधिक जुड़ पाएंगे। श्रीमती मंजुला झुनझुनवाला के संरक्षण में शुरू हुआ यह कला शिविर अयोध्या आर्टफेस्ट का रूप लेगा आशा है। श्रीमती मंजुला झुनझुनवाला ने कहा कि शिक्षा और संस्कृति दोनों अलग-अलग नहीं है जैसे हमने शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर स्थानीय लोगों को देश के विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है वैसे ही अयोध्या को सांस्कृतिक नगरी बनाया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button