उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मोदी सरकार के 12 साल: लार बाजार में उतरे इंजीनियर रणविजय कुमार, समर्थकों के साथ गिनाईं उपलब्धियां”

देवरिया : देवरिया के लार बाजार में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इंजीनियर रणविजय कुमार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता के बीच पहुंचाया।
बाजार में भ्रमण के दौरान समर्थकों ने सरकार के पक्ष में नारे लगाए और लोगों को विभिन्न विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
इंजीनियर रणविजय कुमार ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई ऊंचाइयों को छुआ है, जबकि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिला है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है और इसी उपलब्धि को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार के कार्यों को बता रहे हैं।
इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिससे लार बाजार का माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button