उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, परिवारजनों से की भेंट

लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास पहुंचकर उनके परिवारजनों से आत्मीय भेंट एवं वार्ता की। इस दौरान राजनाथ सिंह ने परिवार के सदस्यों का कुशलक्षेम जाना तथा अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं उनके परिवारजनों ने रक्षा मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button