अन्य खबर

डालीगंज-गोण्डा जं.-नकहा जंगल- नई सवारी गाड़ी सेवा का शुभारम्भ

क्षेत्रीय यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित, सुगम एवं किफायती रेल परिवहन का लाभ

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के गोण्डा जं. रेलवे स्टेशन पर आज आयोजित एक गरिमामयी समारोह में उद्घाटन विशेष सवारी गाड़ी संख्या 05065 नकहा जंगल-गोण्डा-डालीगंज का शुभारम्भ माननीय केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा विदेश मंत्रालय (राज्य मंत्री), भारत सरकार श्री कीर्तिवर्धन सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर सदस्यगण विधान सभा श्री प्रतीक भूषण सिंह, रमापति शास्त्री,  विनय कुमार द्विवेदी तथा प्रभात कुमार वर्मा सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि, रेलवे एवं जिला प्रशासन के अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने अपने स्वागत सम्बोधन में कहा कि उद्घाटन विशेष गाड़ी संख्या 05065 गोण्डा जं. से अपराह्न 12ः30 बजे प्रस्थान कर सायं 04ः00 बजे डालीगंज जं0 पहुंचेगी। इसके उपरांत नियमित गाड़ी संख्या 55062 डालीगंज-गोण्डा-नकहा जंगल सवारी गाड़ी का संचालन आज  26 मई 2026 से प्रारम्भ हो जाएगा। इस नई नियमित गाड़ी संख्या 55061/55062 नकहा जंगल-गोण्डा-डालीगंज सवारी गाड़ी का संचालन क्षेत्रीय जनता के लिए अत्यंत लाभकारी एवं जनोपयोगी सिद्ध होगा। इस रेल सेवा से यात्रियों को सुरक्षित, सुलभ, किफायती एवं सुविधाजनक परिवहन सुविधा प्राप्त होगी। विशेष रूप से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आवागमन करने वाले यात्रियों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।
इसके उपरान्त केन्द्रीय (राज्य मंत्री), भारत सरकार कीर्तिवर्धन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की इस पैसेंजर ट्रेन के चलने से आम जनता को काफी सुविधा होगी चाऐ वह व्यापारी, छात्र तथा निम्न वर्गीय जनता जो रोजाना गोण्डा से लखनऊ तक का सफ़र तय करते है। यह रेल सेवा ,क्षेत्र के विभिन्न नगरों एवं कस्बों के मध्य संपर्क को और अधिक मजबूत करेगी, जिससे स्थानीय व्यापार, रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी। नई सवारी गाड़ी सेवा के प्रारम्भ होने से पूर्वांचल एवं तराई क्षेत्र के यात्रियों को लखनऊ सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों तक बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा, जिससे यात्रा और अधिक सरल एवं सुगम बन सकेगी। उन्होंने गोण्डा परिक्षेत्र में रेलवे प्रशासन द्वारा कराये जा रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण के कार्यों तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत गोण्डा जं0 पर हो रहे पुनर्विकास कार्याे की सराहना की। इसके उपरान्त उन्होंने स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता भी की।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ, गोण्डा के सदस्यों ने नृत्य-संगीत का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

डालीगंज-गोण्डा-नकहा जंगल सवारी गाड़ी की नियमित संचालन समय सारणी निम्नवत हैः-

26 मई 2026 से डालीगंज-नकहा जंगल नई सवारी गाड़ी संख्या 55062 डालीगंज से 17ः20 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर 17ः45 बजे, गोमतीनगर 17ः51 बजे, मल्हौर 18ः04 बजे, जुग्गौर 18ः13 बजे, सफेदाबाद 18ः20 बजे, बाराबंकी 18ः33 बजे, जहांगीराबाद राज 18ः45 बजे, रफीनगर 18ः53 बजे, बिन्दौरा 18ः59 बजे, बुढ़वल जं0 19ः28 बजे, चौकाघाट 19ः39 बजे, घाघरा घाट 19ः45 बजे, जरवल रोड 19ः52 बजे, सरयू 20ः03 बजे, करनैलगंज 20ः12 बजे, कस्तूरी हाल्ट 20ः20 बजे, मैजापुर 20ः30 बजे, कठोला हाल्ट 20ः50 बजे, गोंडा कचहरी 21ः00 बजे, गोंडा जं0 21ः50 बजे, सुभागपुर 22ः12 बजे, इटियाथोक 22ः33 बजे, बलरामपुर 22ः54 बजे, झारखंडी 23ः02 बजे, गैंजहवा 23ः11 बजे, कौआपुर 23ः21 बजे, तुलसीपुर 23ः42 बजे, गैंसड़ी 23ः59 बजे, पचपेड़वा 00ः12 बजे, त्रिलोकपुर हाल्ट 00ः22 बजे, बढ़नी 00ः40 बजे, परसा 00ः55 बजे, शोहरतगढ 01ः20 बजे, चिल्हिया 01ः38 बजे, सिद्धार्थनगर 01ः57 बजे, उसकाबाजार 02ः13 बजे, बृजमनगंज 02ः24 बजे, आनन्दनगर 03ः12 बजे, कैम्पियरगंज 03ः25 बजे, पीपीगंज 03ः48 बजे, मानीराम 04ः15 बजे से प्रस्थान करते हुए अगले दिन प्रातः 04ः45 बजे नकहा जंगल पहुंचेगी।
27 मई 2026 से नियमित रूप से गाड़ी संख्या 55061 नकहा जंगल-गोण्डा-डालीगंज सवारी गाड़ी नकहा जंगल स्टेशन से रात्रि 23ः10 बजे प्रस्थान कर मानीराम 23ः22 बजे छूटकर, पीपीगंज 23ः40 बजे, कैम्पियरगंज 23ः55 बजे, आनंदनगर 00ः15 बजे, बृजमनगंज 00ः26 बजे, उसका बाजार 00ः42 बजे, सिद्धार्थनगर 00ः54 बजे, चिल्हिया 01ः11 बजे, शोहरतगढ़ 01ः23 बजे, परसा 01ः39 बजे, बढ़नी 02ः17 बजे, त्रिलोकपुर 02ः24 बजे, पचपेड़वा 02ः34 बजे, गैंसड़ी 02ः44 बजे, तुलसीपुर 03ः02 बजे, कौआपुर 03ः19 बजे, गैंजहवा 03ः30 बजे, झारखण्डी 03ः39 बजे, बलरामपुर 03ः47 बजे, इटियाथोक 04ः09 बजे, सुभागपुर 04ः25 बजे, गोंडा जं0 05ः48 बजे, गोंडा कचहरी 05ः58 बजे, कठोला हाल्ट 06ः06 बजे, मैजापुर 06ः14 बजे, कस्तूरी हाल्ट 06ः22 बजे, करनैल गजं 06ः30 बजे, सरयू 06ः40 बजे, जरवल रोड 06ः52 बजे, घाघरा घाट 06ः59 बजे, चौकाघाट 07ः07 बजे, बुढ़वल जं0 07ः19 बजे, बिन्दौरा 07ः28 बजे, रफीनगर 07ः35 बजे, जहॉगीराबाद राज 07ः43 बजे, बाराबंकी 08ः08 बजे, सफेदाबाद हाल्ट 08ः23 बजे, जुग्गौर 08ः31 बजे, मल्हौर 08ः43 बजे, गोमतीनगर 08ः53 बजे एवं बादशाहनगर 09ः04 बजे से प्रस्थान करते हुए अगले दिन प्रातः 09ः25 बजे डालीगंज पहुंचेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button