उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुनालश्री ट्रस्ट द्वारा लोक कला उत्सव का आयोजन

लखनऊ :  मुनालश्री ट्रस्ट द्वारा लोक कला उत्सव का आयोजन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान सभागार में किया गया.
मुख्य अतिथि  रितु शाही सदस्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश तथा पूर्व पार्षद हेमा सनवाल द्वारा दीप प्रजनन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया. मदर दिवस के उपलक्ष में 25 वरिष्ठ महिलाओं द्वारा प्रतियोगिता प्रभारी  संध्या रावत के निर्देशन में कैटवॉक किया गया मुनाल रंग मंडल के कलाकार रंग मंडल प्रमुख मुनालश्री विक्रम बिष्ट के निर्देशन में तथा वरिष्ठ लोक गायिका ऋचा जोशी के संगीत संयोजन में गायन वादन नृत्य के विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र के विद्वानों को सम्मानित भी किया गया जिसमें कथक गुरु रुचि खरे, कैप्टन किरण शुक्ला, शिक्षाविद मंजू घिल्डियाल, समाजसेवी अरुण सक्सेना को अंगवस्त्र प्रतीक चिन्ह प्रमाण पत्र से मुनालश्री विक्रम बिष्ट व मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया गया मुनालश्री विक्रम बिष्ट तथा श्री मनोज रावत ने अतिथियों का स्वागत तथा संचालन डॉक्टर मानसी बिष्ट ने किया
कार्यक्रम का शुभारंभ हरदोई से आए अतिथि कलाकार मोहम्मद उस्मान हैदर तथा अंकिता सिंह ने मां तू कितनी अच्छी है गीत से शुरूआत किया
रंग मंडल के कलाकारों ने नृत्य नाटिका कृष्ण लीला गोवर्धन धारण
नृत्य निर्देशन साक्षी त्रिपाठी के निर्देशन में मानसी सिंह ,अदृजा  मंशिका कन्नौजिया,ईशिता निगम, वान्या,सान्वी, देवयानी बलूजा गार्गी सिंघल ने सुंदर नृत्य भाव प्रदर्शन किया.
संस्कृति विभाग से जुड़े कलाकार नीतिका सिंह, हर्षिता बिष्ट, मंदाकिनी बहुगुणा, रंजना शर्मा, अनुपम श्रीवास्तव, दिशा प्रगति फाउंडेशन, हार्ट एंड सौल, नूपुर संस्थान, नृत्यांजलि डांस अकैडमी आदि ने भी अपनी विभिन्न कला का मनमोहन प्रदर्शन प्रस्तुत किया.
इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने गायन वादन नृत्य की प्रतियोगिता में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें निर्णायक मंडल में यशभारती सम्मानित ऋचा जोशी, परमा जौहरी, विभा नौटियाल आदि ने निर्णय दिया कार्यक्रम की सफलता के लिए मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें अपनी कल का प्रदर्शन करने के लिए संस्था को धन्यवाद दिया इस अवसर पर निधि श्रीवास्तव सीमा तिवारी अनुपमा वर्मा संजना विवेक कुमार पुनीत तिवारी निलेश कुमार किशन कुमार उदय वैशाली अन्य आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button