उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान जनपदीय इकाई, लखनऊ की मासिक बैठक आयोजित

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान जनपदीय इकाई, लखनऊ की मासिक बैठक 6 मई को पोलनेट भवन उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो मुख्यालय लखनऊ के रूम नम्बर 12 में  आर.के.चतुर्वेदी, पूर्व आई.जी./अध्यक्ष, पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक ए.के. त्रिपाठी के प्रकरण पर अध्यक्ष द्वारा उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण व नगर आयुक्त लखनऊ को अर्ध शासकीय पत्र भेजे जाने के लिए निर्देशित किया गया।

पेंशनर्स के चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधी प्रकरणों पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से आए हुए लिपिक को कतिपय दिशा निर्देश प्रदान किए गए।
सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक मिथिलेश सिंह ने बताया कि उनके द्वारा जयपुर राजस्थान में आयोजित अखिल भारतीय पेंशनर एसोसिएशन की मीटिंग में प्रतिभाग किया गया। उक्त मीटिंग में यह बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा पेंशनर्स के संबंध में पूर्व में जारी किए गए समस्त आदेशों को निरस्त करने संबंधी बिल पास कराया गया है। इससे ऐसा प्रतीत होता है की केंद्र सरकार की मंशा पेंशनरों के विषय में अनुकूल नहीं है। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की सभी पेंशनर्स इस बात का व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा सामूहिक रूप से सभी पेंशनर्स द्वारा प्रकरण में उचित मंचों पर अपनी बात रखी जाए। इस मामले में उपस्थित सभी पेंशनर्स द्वारा गंभीरता पूर्वक कार्यवाही किए जाने पर सहमति प्रदान की गई। अध्यक्ष व सभी पदाधिकारी एवं उपस्थित पेंशनर्स के मध्य विचार-विमर्श से यह भी बात प्रकाश में आई इस प्रकार के कृत्यों से करोड़ों पेंशनरों का अहित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
इसके अलावा पेंशनर्स द्वारा अन्य कोई समस्या न बताए जाने पर अध्यक्ष द्वारा मीटिंग समाप्त की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button