उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बड़ा मंगल पर आस्था के साथ स्वच्छता का शंखनाद : लखनऊ की सड़कों पर उतरे मंगल दूत

हजरतगंज, आलमबाग और राम-राम बैंक चौराहे सहित 5 प्रमुख केंद्रों पर चला महा-स्वच्छता अभियान

लखनऊ : लखनऊ की ऐतिहासिक परंपरा ‘बड़ा मंगल’ के प्रथम अवसर पर आज राजधानी की सड़कों पर भक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘मंगलमान अभियान’ के अंतर्गत शहर के 5 चिह्नित स्थानों पर सायं 5:00 बजे से सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य भंडारों के दौरान होने वाली गंदगी को रोकना और श्रद्धालुओं में नागरिक बोध जागृत करना रहा।

हजरतगंज: सेवा और संस्कार का समन्वय
राजधानी के हृदय स्थल हजरतगंज में *श्री गोपाल आर्य जी* के मार्गदर्शन में GPO से साहू चौराहे तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने भंडारा स्थलों पर जाकर श्रद्धालुओं से पत्तल-दोने इधर-उधर न फेंकने की अपील की। अभियान में संयोजक डॉ. रामकुमार तिवारी, प्रशांत भाटिया, नानक चंद्र लखमानी, अनीता अग्रवाल, संदीप भारद्वाज, शिव शंकर, शुभम, संजय, निधि अग्रवाल, सुरेश छबलानी और उज्ज्वल पाण्डेय सहित एनसीसी के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। टीम ने न केवल सफाई की, बल्कि ध्वनि प्रदूषण को कम करने हेतु ‘कम वॉल्यूम’ में साउंड बजाने का भी आग्रह किया।

आलमबाग: नेतृत्व और संकल्प की गूँज
श्रृंगार नगर से आलमबाग चौराहे पर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया के नेतृत्व में स्वच्छता की अलख जगाई गई। यहाँ  गणेश ताम्रकार, अनंत प्रकाश श्रीवास्तव और नरेंद्र ग्रोवर जैसे वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कमान संभाली। इनके साथ श्री अजीत, नवल, बिंदु, विजय, आलोक और राम सिंह के नेतृत्व में सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन से आलमबाग चौराहे एवं टेढ़ी पुलिया चौराहे तक व्यापक अभियान चलाकर व्यापारियों और आयोजकों को ‘स्वच्छ बड़ा मंगल’ का संदेश दिया गया।

राम-राम बैंक चौराहा: युवाओं का जोश
उत्तरी लखनऊ के राम-राम बैंक चौराहे पर संजय शुक्ला, हनुमत सिंह, प्रदीप तिवारी, इंद्रेश शुक्ला और सुधीर जी, विजय जी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने मोर्चा संभाला। यहाँ एनसीसी कैडेट्स और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर सड़कों को कचरा मुक्त रखने हेतु जन-संवाद किया गया।

जन-मानस पर गहरा प्रभाव:

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-मानस को यह समझाना है कि *”प्रसाद का सम्मान ही हनुमान का सम्मान है”*। सड़कों पर फैले कूड़े को साफ करते स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स को देखकर आम नागरिकों में गहरा प्रभाव पड़ा। लोगों ने न केवल इस पहल की सराहना की, बल्कि स्वयं भी डस्टबिन का उपयोग करने का संकल्प लिया। अभियान ने यह रेखांकित किया कि यदि भक्ति के साथ अनुशासन जुड़ जाए, तो लखनऊ की पहचान पूरे विश्व में एक ‘स्वच्छ आध्यात्मिक नगर’ के रूप में स्थापित होगी।

पूर्व महापौर और मंगलमान अभियान की संरक्षिका संयुक्ता भाटिया ने बताया कि आज ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल को स्वच्छ, सुव्यावस्थित और हरित मंगल बनाने का जो प्रयास प्रारम्भ किया था उसने भंडारा संचालको और स्वयंसेवको का सहयोग प्राप्त हुआ. कुछ मॉडल भंडारा स्थल बनाकर स्वच्छता और सुव्यवस्था हेतु तत्काल प्रयास किया गया जिससे आगामी बड़े मंगल को अन्य भंडारा संचालको को प्रेरणा प्राप्त हो सके. आगे और भी प्रयास कर आदर्श भंडारे आयोजित करने का प्रयास किया जायेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button