उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आर्य वीर पार्टी ने किया जबरन थोपे गए प्रीपेड स्मार्ट मीटर का विरोध, आन्दोलन की तैयारी 

लखनऊ : आर्य वीर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए कहा है कि उपभोक्ताओं की इच्छा के विरुद्ध पावर कारपोरेशन द्वारा स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मीटर में बदले जाने के विरुद्ध पूरे उत्तर प्रदेश में जनाक्रोश है। स्मार्ट मीटर बनाने वाली चहेती कम्पनी के मीटर उपभोक्ताओं पर जबरन थोपे जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में 78.50 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं।इस भीषण तपिश में 100 भी माइनस बैलेंस होने पर एक माह में 40 लाख से अधिक कनेक्शन काटे गए।
विद्युत विभाग पर उर्जा मंत्री की निरंकुशता तथा विभागीय कर्मचारियों की मनमानी के कारण जगह जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।लोग स्मार्ट मीटर तोड़ तोड़ कर आग लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से कुछ राहत मिली है परन्तु वह भी नाकाफी है। केन्द्र की संशोधित अधिसूचना के अनुसार एक अप्रैल से स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता समाप्त कर दी गयी है, इसके उपरान्त भी पावर कारपोरेशन के कर्मचारी जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं।

श्री मिश्र ने कहा कि गरीबों की बिजली काटकर सरकार राजस्व भरना चाहती है जबकि तमाम सरकारी विभागों पर करोड़ों के बिल बकाया है।‌यदि शीघ्र सरकार नहीं चेती तो पूरे प्रदेश में भीषण आन्दोलन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button