उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पंजाब नैशनल बैंक ने टाटा ईवी फ्लीट को शामिल कर सस्टेनबल मोबिलिटी को बढ़ावा दिया

लखनऊ : पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने आधिकारिक फ्लीट में टाटा इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करते हुए स्थिरता को बढ़ावा देने व कार्बन फुटप्रिटं को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

इस पहल के एक हिस्से के तौर पर बैंक ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के उपयोग के लिए 12 टाटा नेक्सन ईवी वाहनों को शामिल किया है जो हरित भविष्य के लिए प्रतिबद्धता में एक मील का पत्थर है।
पर्यावरण के अनुकूल परिवर्तन के प्रति बैंक के सक्रिय दृष्टिकोण के तहत इस ईवी फ्लीट को बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व टाटा मोटर्स के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र के साथ कार्यपालक निदेशकगण श्री एम. परमसिवम, श्री बिभु प्रसाद महापात्र, श्री डी. सुरेंद्रन और श्री अमित कुमार श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर अपने व्याख्यान में मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम  विशेष कुमार श्रीवास्तव ने दोहराया, “इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधानों को अपनाकर, पीएनबी का लक्ष्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करना, जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना और एक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण में योगदान देना है। यह पहल बैंक के व्यापक पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ईएसजी) लक्ष्यों के साथ-साथ सतत विकास की ओर भारत के परिवर्तन के अनुरूप है।”
पीएनबी अपनी मुख्य गतिविधियों में स्थिरता को शामिल करने और बैंकिंग उद्योग में एक उदाहरण पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
इस कदम के जरिए पीएनबी का उद्देश्य है:
• इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में भारत के परिवर्तन का समर्थन करना
• बैंकिंग पारिस्थितिकी तंत्र में टिकाऊ प्रथाओं को प्रोत्साहित करना
• कर्मचारियों और हितधारकों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार विकल्प चुनने के लिए प्रेरित करना
इस कदम के साथ, पीएनबी एक जिम्मेदार संगठन के रूप में अपनी भूमिका को और सुदृढ़ करता है, जो स्वच्छ, हरित और अधिक टिकाऊ भविष्य की दिशा में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button