उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्टेशनों पर अवैध वेंडरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में गोरखपुर जं0, बस्ती, गोण्डा जं0, गोमतीनगर, लखनऊ जं0 तथा सीतापुर जं0 स्टेशनों पर अवैध वेंडरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों 19039 अवध एक्सप्रेस, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस, 14674 शहीद एक्सप्रेस, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस, 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस, 19038 अवध एक्सप्रेस, 15565 वैशाली एक्सप्रेस, 15212 जननायक एक्सप्रेस, 15204 बरौनी एक्सप्रेस, 19715 गोमतीनगर एक्सप्रेस, 15211/15212 जननायक एक्सप्रेस तथा 14011 राधिकापुर-आनन्द विहार एक्सप्रेस में सघन जांच की गई।
जांच के दौरान कुल 1388 अधोमानक पेयजल बोतलें बरामद की गईं। सभी बोतलों को जब्त कर नियमानुसार एल.पी.ओ. में जमा कराया गया।
यह अभियान यात्रियों को ओवरचार्जिंग तथा अनाधिकृत वेंडरों से बचाने के उद्देश्य से संचालित किया गया। मंडल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार के अवैध वेंडरों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button