उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुनाल महोत्सव में लोक गायिका ऋचा जोशी के संगीत संयोजन में गायन वादन नृत्य के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

A

लखनऊ :  मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन दिनांक 28 मार्च से 30 मार्च तक लिबर्टी पार्क सर्वोदय नगर कुर्माचल में किया जा रहा है

द्वितीय दिवस 29 मार्च को मुनाल रंग मंडल के कलाकार रंग मंडल प्रमुख मुनालश्री विक्रम बिष्ट के निर्देशन में तथा वरिष्ठ लोक गायिका ऋचा जोशी के संगीत संयोजन में गायन वादन नृत्य के विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सदस्य विधान परिषद श्रीमती कांति सिंह , ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष श्री गिरीश चंद्र तथा क्षेत्रीय पार्षद भूपेंद्र शर्मा, पूर्व महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर देवेंद्र नेगी ने महोत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके किया मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत तथा संचालन डॉक्टर मानसी बिष्ट ने किया.
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र के विद्वानों को सम्मानित भी किया गया जिसमें डॉ अनीता नेगी, डॉक्टर अर्चना घिल्डियाल, शिक्षाविद नीलम जोशी, समाजसेवी श्री नरेंद्र पांडे को अंगवस्त्र प्रतीक चिन्ह प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि ने गीत गाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया.
कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति भजन से यशभारती सम्मानित लोक गायिका ऋचा जोशी तथा दीपिका मिश्रा ने सुंदर ढंग से गाकर भक्तिमय माहौल बना दिया.
रंग मंडल के कलाकारों ने गढ़वाल के पारंपरिक लोक नृत्य थड़िया चौपला झूमेलो चाचरी होली नृत्य -नीतिका सिंह और हर्षिता बिष्ट, आकांक्षा आनंद,मीतू सिंह, गीता शुक्ला, प्रियंका टंडन के निर्देशन में किए.
सूचना और संस्कृति विभाग के कलाकार मानसी बिष्ट अंकिता सिंह तथा आराधना शुक्ला ने पुराने फिल्मी गीतों को गाकर पुरानी यादें ताजा कर दिया
इस अवसर पर डॉ जनार्दन घिल्डियाल, नवीन चौधरी,राजेंद्र सिंह रावत ,सुनील उप्रेती ,शिखा सिंह, आलोक नैथानी, ट्विंकल नेगी आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button