उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अमेठी संसदीय क्षेत्र के 131न्याय पंचायत अध्यक्षों, 17 ब्लॉक अध्यक्षों एवं 7 नगर अध्यक्षों की बैठक आयोजित

अमेठी : जनप्रिय सांसद किशोरी लाल शर्मा के दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत  दूसरे दिन 29 मार्च 2026 दिन रविवार को गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में प्रातः 10 बजे पहुंचकर उन्होंने जनसुनवाई की तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया।
सर्वप्रथम सांसद ने सोशल मीडिया पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए जनता की आवाज और सरकार की जनविरोधी नीतियों को व्यापक स्तर से सार्वजनिक पटल पर रखा जा सकता है।
सांसद ने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने हेतु शीघ्र ही एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कराने की घोषणा भी की।

इसके उपरांत अमेठी संसदीय क्षेत्र के 131न्याय पंचायत अध्यक्षों, 17 ब्लॉक अध्यक्षों एवं 7 नगर अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई।
इस दौरान सांसद  ने कार्यकर्ताओं के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही विकास की आधारशिला है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी विकास कार्य कार्यकर्ताओं की सहमति और सुझावों के आधार पर ही आगे बढ़ाए जा रहे हैं।
आगामी पंचायत चुनाव एवं 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
सांसद जी ने कहा कि पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर भागीदारी दिलाई जाएगी तथा संगठन,पदाधिकारियों जनप्रतिनिधि के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए प्रत्येक द्विमासिक स्तर पर विधानसभा वार बैठकों की रूपरेखा तैयार की जाए।
बैठक में जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उन्हें संगठन की रीढ़ बताया। वहीं पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने भी अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम ने संगठनात्मक एकता, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत किया।
कांग्रेस कार्यालय से निकलकर सांसद जी मुसाफिरखाना व विधानसभा जगदीशपुर के सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए
कार्यक्रम में खुर्शीद अजीज,प्रवक्ता अनिल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष काशी प्रसाद, चंद्र मोहन मोहम्मद रऊफ,धर्मेंद्र सिंह, सुदर्शन पासी, अनुराग द्विवेदी, महावीर कोरी, बृजेश मिश्रा, प्रदीप सिंह,अजीत यादव,अवनीष मिश्रा, राम मनोहर सरोज,मनोज कश्यप, राजू ओझा,पवन मिश्रा,मजीद अहमद,अजय सिंह व विधानसभा प्रभारी राजीव लोचन तिवारी,सुनील सिंह,अजहरुल हक बब्लू,सर्वेश सिंह,अशोक शुक्ला,सहित सभी न्याय पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button