उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव 28 से 30 मार्च 2026 तक

लखनऊ : लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28 मार्च से 30 मार्च तक लिबर्टी पार्क सर्वोदय नगर कुर्माचल में किया गया है
प्रथम दिवस 28 मार्च को मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद संतोष सिंह तथा विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह पटेल , मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने सांस्कृतिक आयोजन का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके किया.
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र के विद्वानों को सम्मानित भी किया गया जिसमें भोजपुरी लोक गायक संतोष कुमार, समाजसेवी श्रीमती आशा शुक्ला पत्नी विधायक श्रीराम कुमार शुक्ला पूर्व सभासद मनोज अवस्थी आदि को अंगवस्त्र प्रतीक चिन्ह प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम से कलाकारों का मनोबल बढ़ता है कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्री राम के भजन राम ही राम से यशभारती सम्मानित लोक गायिका ऋचा जोशी ने सुंदर ढंग से गाकर भक्तिमय माहौल बना दिया गढ़वाल की होली नृत्य दमयंती नेगी के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया.

विनोद रावत, हेमा पांचाल, अनीता नेगी अनीता सिंह, आशा देवी, राखी बिष्ट, सुनीता बिष्ट आदि ने नृत्य के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों का समागम प्रस्तुत किया हरदोई से आए अतिथि कलाकार उस्मान हैदर और अंकित सिंह ने पुराने फिल्मी गीतों से माहौल को बदल डाला कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मानसी बिष्ट ने किया नरेंद्र पांडे की संस्था – मां सिद्धि दात्री सेवा समिति तथा मंदाकिनी बहुगुणा के निर्देशन में हार्ट एंड सौल के कलाकारों के साथ रेनू कांडपाल, नीलम जोशी तथा संस्कृति विभाग और सूचना विभाग के कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद भूपेंद्र शर्मा, परमा जौहरी, प्रियंका टंडन बलवंत सिंह मोहन सिंह बिष्ट, विपिन सिंह, दीवान सिंह अधिकारी इत्यादि रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button