उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रशासनिक व्यवस्था अनुसार हर काम जिससे धूल मिट्टी एवं अन्य प्रदूषण कारक कम हो सकें उसे “ग्रीन बजट” हेड में रखा जाता है : वीरेन्द्र सचदेवा

 

आज सौरभ भारद्वाज ने अपने शातिर अंदाज़ में दिल्ली की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार के 2026-27 के बजट को “ग्रीन बजट” कहने पर आपत्ति की है जनई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज के प्रेस ब्यान अब दिन पर दिन हास्यास्पद होते जा रहे हैं एवं उनका मकसद दिल्ली वालों के मुद्दे उठाना नहीं केवल खबरों में बना रहना रह गया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि आज सौरभ भारद्वाज ने अपने शातिर अंदाज़ में दिल्ली की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार के द्वारा 2026-27 के बजट को *”ग्रीन बजट”* कहने पर आपत्ति की है जो ना सिर्फ हास्यास्पद है बल्कि कहीं ना कहीं यह उनकी प्रशानिक एवं राजनीतिक अज्ञानता का भी प्रमाण है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने सौरभ भारद्वाज से पूछा है कि हमेशा से दिल्ली की सरकारें दिल्ली के स्वास्थ एवं शिक्षा विभाग पर खर्च करती रहीं पर अरविंद केजरीवाल ने बिना कोई नया स्कूल भवन बनवाये या अस्पताल चालू किए खुद की सरकार के शिक्षा एवं स्वास्थ्य बजटों को हर वर्ष क्रांतिकारी बजट बताते हुए इसका खूब प्रचार किया पर आज जब भाजपा सरकार ने *”हरित बजट”* का दावा किया है तो सौरभ भारद्वाज बचकाना विरोध कर रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि हर सरकार में बजट हैड बनाये जाते हैं जिनमें विभिन्न मदों का बजट आवंटित होता है, इसी व्यवस्था आज की दिल्ली सरकार ने भी लोकनिर्माण विभाग एवं दिल्ली नगर निगम की सड़कों के बेहतर रखरखाव के साथ ही आर.आर.टी.एस., ई बसों एवं ई वाहनों के प्रमोशन साथ ही पिंक टिकट जैसे कामों पर होने वाले खर्चों को *”ग्रीन बजट”* हेड में रखा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button