“आप” एवं कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर की जा रही ओछी राजनीतिक ब्यानबाज़ी राष्ट्र विरोधी गतिविधि के सामान है : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर की जा रही ओछी राजनीतिक ब्यानबाज़ी कहीं ना कहीं एक राष्ट्र विरोधी गतिविधि के सामान है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि गैस एवं तेल की पड़ोसी पाकिस्तान एवं श्रीलंका से लेकर विकसित देशों तक में थोड़ी या ज्यादा कमी है पर शायद भारत एक ऐसा देश है जहां विपक्ष प्रदर्शन करके कमी को बढ़ा चढ़ा कर दिखा कर कालाबाजारी को प्रोत्साहन दे रहा है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि खाड़ी युद्ध के चलते तीन चौथाई दुनिया में तेल एवं गैस की कमी देखी जा रही है, भारत सरकार ने पहले दिन से नीतिगत व्यवस्था करके कमी के असर को बहुत सीमित कर दिया है, आज देश में लगभग सभी को बुकिंग पर नियमित गैस सिलेंडर मिल रहा है पर खेदपूर्ण है कि हमारे देश का राजनीतिक विपक्ष अंतरराष्ट्रीय आपदा में भी राजनीतिक अवसर ढूंढ रहा है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि भारत सरकार ने ना ईद उत्सव के दौरान, ना नवरात्र भंडारों में कुकिंग गैस की कोई कमी आने दी और ना ही अब श्री राम नवमी उत्सव के भंडारों में कुकिंग गैस की कोई कमी आने देगी।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि एक सप्ताह की प्रारम्भिक कमी के बाद आज दिल्ली एवं देश में लगभग सभी होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबे खुले हैं और नियमित गैस सप्लाई पा रहे हैं।


