उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली के लोग “आप” नेताओं में कफन अर्थी कंपटीशन चालू होता देख स्तब्ध हैं : प्रवीण शंकर कपूर 

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि जैसे जैसे आम आदमी पार्टी दिल्ली एवं देश के राजनीतिक क्षितिज से साफ हो रही है ऐसा लगता है इसके नेताओं में आपस में भी कौन बड़ा नेता का कंपटीशन चालू हो गया है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि कल “आप” के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने खुद को कफन चैम्पियन दर्शाया तो आज “आप” विधायक कुलदीप कुमार ने एक कार्यक्रम में लोगों से कफन बांधने का आवहण करके खुद को सौरभ भारद्वाज से बड़ा नेता दर्शाने का प्रयास किया।

उन्होंने  “आप” नेताओं के अनैतिक व्यवहार की निंदा करते हुए कहा है कि दिल्ली के लोग “आप” नेताओं में कफन अर्थी कंपटीशन चालू होता देख स्तब्ध हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button