उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर प्रदत्त यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया

लखनऊ । रेलवे बोर्ड के सदस्य/इंफ्रास्ट्रक्चर एवं पदेन सचिव, भारत सरकार  विवेक कुमार गुप्ता द्वारा मण्डल रेल प्रबंधक, लखनऊ पूर्वोत्तर रेलवे गौरव अग्रवाल एवं मण्डल रेल प्रबंधक, लखनऊ उत्तर रेलवे  सुनील कुमार वर्मा तथा रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के मुख्य परियोजना प्रबन्धक पावस यादव एवं लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर प्रदत्त यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया।

सदस्य/इंफ्रास्ट्रक्चर  विवेक कुमार गुप्ता ने लखनऊ जंक्शन के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य (1926-2026) में स्टेशन परिसर में लगायी गयी हैरिटेज प्रदर्शनी तथा स्टेशन परिसर में लगे विभिन्न विभागों यथा परिचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार, वाणिज्य, भण्डार, यांत्रिक, रेलवे सुरक्षा बल, कार्मिक एवं विद्युत विभाग द्वारा प्रदर्शित स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के प्रवेश द्वार पर दृष्टिबाधित लोगों के लिए लगाए गए लखनऊ जं0 स्टेशन का ब्रेल मानचित्र (Braille Map), टॉय ट्रेन, हैरिटेज वाटर पम्प, आकर्षक फव्वारा, कैबवे क्षेत्र में स्थापित 102 वर्ष पुरानी नैरो-गेज स्टीम लोकोमोटिव तथा मडल द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई ‘कॉफी टेबल बुक’ ‘ECHOES OF A CENTURY – LUCKNOW JUNCTION’ को भी देखा।
इस दौरान सदस्य/इंफ्रास्ट्रक्चर  विवेक कुमार गुप्ता ने मण्डल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल के साथ स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने लखनऊ मण्डल द्वारा शताब्दी वर्ष के अवसर पर लगायी गयी हैरिटेज़ प्रदर्शनी की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इसके पूर्व सदस्य/इंफ्रास्ट्रक्चर  विवेक कुमार गुप्ता द्वारा उत्तर एवं पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button